Lava Blaze Curve 5G स्मार्टफोन 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
Lava Blaze Curve 5G Price: लावा ने अपने फैन्स के इंतजार को खत्म करते हुए, ब्लेज सीरीज के तहत अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है। जिसे मार्केट में Lava Blaze Curve 5G नाम से जाना जाएगा।
कंपनी ने अपने इस फोन को 20 हजार रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध कराया है। यह फोन आयरन ग्लास और विरिडियन ग्लास दो कलर ऑप्शन्स में लॉन्च हुआ है। इसमें ग्राहकों 8GB रैम और 64MP कैमरा सोनी सेंसर मिलेगा। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर सेल डेट और स्पेक्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Lava Blaze Curve 5G पहली सेल: लावा के इस लेटेस्ट फोन लावा ब्लेज़ कर्व 5जी की पहली सेल 11 मार्च से शुरू होगी। वहीं कीमत की बात करें तो कंपनी ने अपने इस फोन को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है।
यह कीमत इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट की के लिए आपको 18,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Lava Blaze Curve 5G के स्पेक्स: लावा के इस फोन में आपको 6.67 इंच 120Hz most Curve-O-lutionary 120Hz कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 394 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटीव और अधिकतम 800 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करेगा।
लावा का यह नया फोन MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट के साथ आ रहा है। जिसमें कंपनी ने GB + 128GB , 8GB + 256GB दो वेरिएंट ऑप्शन दिया है। इस फोन में LPDDR5 8GB रैम के साथ 16GB तक एक्सटेंडेड रैम दिया गया है।

वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें UFS 3.1 256GB स्टोरेज मिल रहा है। यह फोन 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। लावा का यह ब्लेज कर्व 5जी फोन एंड्रॉइड 13 पर संचालित होगा। कंपनी ने इस फोन में तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ एंड्रॉइड 14 और 15 में अपग्रेड का वादा किया है।
इसमें फोटोग्राफी के लिए 64MP सोनी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP सेल्फी कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








