Lava Blaze Curve 5G का प्राइस लीक! लॉन्च से पहले यहां जानें सभी डिटेल
Lava Blaze Curve 5G Price: लावा अपना नया स्मार्टफोन Blaze Curve 5G को आज यानी 5 मार्च को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि इसके लॉन्च से पहले कीमत की डिटेल्स सामने आ गई है।
अगर आप भी बजट रेंज में नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए लावा का यह आगामी फोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी अपने इस फोन के स्पेसिफिकेशंस को लगातार टीज कर रही है। लेकिन दाम को लेकर अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं की थी।

हालांकि एक लीक सामने आने के बाद इस फोन की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गया है। लावा अपने इस नए हैंडसेट को 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम जैसे फीचर्स के साथ मार्केट में उतारेगी। तो चलिए आगे इस फोन की कीमत और खासियत के बारे में डिटेल जानते हैं।
अमेजन पर बिक्री के लिए होग उपलब्ध: Lava Blaze Curve 5G भारत में कल दस्तक देगा। जिसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर होगी।

इसे Amazon Specials के रूप में कंपनी लॉन्च करेगी। लावा अपने इस फोन के लॉन्च को लक्षद्वीप आईलैंड्स से लाइव स्ट्रीम करेगी। जिसे कंपनी के ऑफिशियल साइट्स पर भी लाइव देखा जा सकेगा।
Lava Blaze Curve 5G की कीमत: फेमस टिप्स्टर पारस गुगलानी की मानें तो इस फोन को कंपनी भारतीय बाजार में 16,999 रुपये शुरूआती कीमत के साथ उपलब्ध करा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन कम दाम में तगड़े फीचर्स के साथ आ सकता है।

Lava Blaze Curve 5G स्पेक्स: लावा ब्लेज कर्व 5जी में 6.67 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया जाएगा।
जो 8 जीबी LPDDR5 रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ सकता है। इसका स्टोरेज टाइप UFS 3.1 होगा। उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी इसमें एक्सपेंडेबल स्टोरेज ऑप्शन भी देगी।
फ्रंट कैमरा के लिए इसमें पंचहोल डिजाइन दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 13 OS पर संचालित होगा। इसके अलावा फोन में साउंड के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिल सकता है।
फोटोग्राफ्री के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स भी शामिल कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








