डुअल स्क्रीन के साथ Lava Blaze Duo 3 लॉन्च: Dimensity 7060, AMOLED डिस्प्ले और ₹16,999 की कीमत
देसी स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने भारत में अपनी Blaze सीरीज का नया स्मार्टफोन Lava Blaze Duo 3 लॉन्च कर दिया है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में डुअल स्क्रीन डिजाइन, दमदार Dimensity 7060 प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है, जो इसे इस प्राइस रेंज में खास बनाते हैं।
अगर आप ₹20,000 से कम में कुछ नया और यूनिक स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। आइए चेक करते हैं फुल डिटेल...

Lava Blaze Duo 3 के स्पेसिफिकेशन
Lava Blaze Duo 3 में 6.67-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल पर 1.6-इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना मेन स्क्रीन ऑन किए नोटिफिकेशन देख सकते हैं, म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं, सेल्फी प्रीव्यू ले सकते हैं और कस्टम एनिमेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक है। इसे 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है, जिससे डिवाइस स्मूद मल्टीटास्किंग और फास्ट डेटा एक्सेस का अनुभव देता है।
बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
बैटरी की बात करें तो Lava Blaze Duo 3 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेक्शन में फोन में 50MP का AI-सपोर्टेड रियर कैमरा मिलता है, जिसमें Sony IMX752 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि सेकेंडरी रियर डिस्प्ले को मेन कैमरे से सेल्फी लेने के लिए व्यूफाइंडर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 15 पर काम करता है और कंपनी ने Android 16 अपडेट देने की पुष्टि की है। इसके अलावा फोन को दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। फीचर्स के तौर पर इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, स्टीरियो स्पीकर्स, IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट दिया गया है, जो इसे इस प्राइस सेगमेंट में एक ऑल-राउंड पैकेज बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








