किफायती कीमत पर लॉन्च हुआ Lava Blaze Duo 5G फोन, जानें सभी जरूरी बातें
Lava कंपनी ने भारत में अपना लेटेस्ट 5G फोन Lava Blaze Duo लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 एफएचडी प्लस 3डी कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। फोन में एक सेकंडरी एमोलेड रियर स्क्रीन है, जिसे कंपनी इंस्टास्क्रीन कहकर बुलाती है।
इसकी मदद से आप कॉल रिसीव कर सकते हैं, नोटिफिकेशन देख सकते हैं और म्यूजिक प्लेयर, स्टेप्स और कैलोरी ट्रैकर, वॉयस रिकॉर्डर, टाइमर, स्टॉपवॉच और मौसम जैसे कई महत्वपूर्ण ऐप्स का यूज कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फोन कंपनी का ब्लेज सीरीज में डुअल डिस्प्ले लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन है।

Lava Blaze Duo 5G की कीमत
Lava Blaze Duo 5G के 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है और इसके दूसरे वेरिएंट 8GB + 128GB की कीमत 17,999 रुपये है। फोन 20 दिसंबर 2024 से Amazon.in पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, 20 दिसंबर से 22 दिसंबर 2024 तक HDFC बैंक के क्रेडिट/ डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर फ्लैट 2000 रुपये का इंस्टिंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
Lava Blaze Duo 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले - इसमें 6.67 इंच (1080x2400 पिक्सल) FHD+3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें 1.58 इंच की सेकंडरी एमोलेड स्क्रीन मौजूद है।
प्रोसेसर - यह मीडियाटेक डाइमेंशन 7025 SoC द्वारा पावर्ड है, जिसमें 8GB वर्चुअल रैम और 128GB स्टोरेज है। यह फोन बिना किसी ब्लोटवेयर के एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। कंपनी ने वादा किया है कि जल्द ही इसमें एंड्रॉयड 15 अपडेट उपलब्ध होगा।
बैटरी - फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा - Lava Blaze Duo 5G फोन में 64MP का रियर कैमरा और 2MP का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। बात करें सेल्फी कैमरा की तो इसके फ्रंट में 16MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है।
अन्य फीचर्स - फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया गया है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए फोन IP64 रेटिंग प्राप्त हैं। फोन का डाइमेंशन 162.4x73.85x8.45mm है और इसका वजन 186 ग्राम है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/ NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6E 802.11 ax, Bluetooth 5.4, Beidou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, यूएसबी टाइप- सी मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications








