Lava Blaze Duo 5G या Realme P1 Speed 5G? कौन-सा स्मार्टफोन बनेगा आपकी पहली पसंद
Lava Blaze Duo 5G vs Realme P1 Speed 5G: Lava Blaze Duo 5G और Realme P1 Speed 5G दोनों ही मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। ये फोन डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी जैसे मुख्य फीचर्स में प्रतिस्पर्धा करते हैं।
Blaze Duo 5G फोन में 3D कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन और Dimensity 7025 चिपसेट मिलता है, जबकि P1 Speed 5G में 2000 निट्स ब्राइटनेस और पावरफुल Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर मिलता है। स्टोरेज और चार्जिंग के मामले में Realme का फोन थोड़ी बढ़त रखता है। हालांकि, Blaze Duo का बिना ब्लोटवेयर वाला एंड्रॉयड अनुभव इसे अलग बनाता है। आइए इन दोनों मॉडल्स के बीच के अंतर को गहराई से समझते हैं।

Lava Blaze Duo 5G vs Realme P1 Speed 5G: डिस्प्ले
Blaze Duo 5G में 6.67 इंच (1080x2400 पिक्सल) FHD+3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें 1.58 इंच की सेकंडरी एमोलेड स्क्रीन मौजूद है। जबकि, P1 Speed 5G में फोन में भी 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 92.65 परसेंट स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
Lava Blaze Duo 5G vs Realme P1 Speed 5G: प्रोसेसर
लावा का यह लेटेस्ट फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7025 SoC द्वारा पावर्ड है। यह फोन बिना किसी ब्लोटवेयर के एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। कंपनी ने वादा किया है कि जल्द ही इसमें एंड्रॉयड 15 अपडेट भी मिलेगा। वहीं, रियलमी के इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G चिपसेट दिया गया है। फोन में 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसके साथ आपको 2.5GHz तक हाई क्लॉक स्पीड मिलेगी। कंपनी का इस फोन को लेकर दावा है कि यह डिवाइस 750K से Antutu स्कोर प्राप्त कर चुका है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड कंपनी के लेटेस्ट UI को सपोर्ट करता है।
Lava Blaze Duo 5G vs Realme P1 Speed 5G: स्टोरेज
Lava Blaze Duo 5G में 8GB वर्चुअल रैम और 128GB स्टोरेज उपलब्ध है। जबकि, रियलमी के इस फोन में 26GB तक का रैम सपोर्ट और 256GB तक का स्टोरेज सपोर्ट मिलता है।
Lava Blaze Duo 5G vs Realme P1 Speed 5G: बैटरी
Lava Blaze Duo 5G फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme P1 Speed 5G फोन में भी पावर देने के लिए 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। लेकिन ये बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यानी की बैटरी में दोनों मॉडल लगभग समान हैं।
Lava Blaze Duo 5G vs Realme P1 Speed 5G: कैमरा
Blaze Duo फोन में 64MP का रियर कैमरा और 2MP का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। जबकि, P1 Speed में 50MP का प्राइमरी लेंस और एक AI लेंस लगा हुआ है।
Lava Blaze Duo 5G vs Realme P1 Speed 5G: सेल्फी कैमरा
बात करें सेल्फी कैमरा की तो दोनों फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा जोड़ा गया है।
Lava Blaze Duo 5G vs Realme P1 Speed 5G: कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए Blaze Duo 5G में 5G SA/ NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6E 802.11 ax, Bluetooth 5.4, Beidou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, यूएसबी टाइप- सी मौजूद है। जबकि, Realme P1 Speed 5G में डुअल सिम 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, 5G, 4G जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस शामिल हैं।
Lava Blaze Duo 5G vs Realme P1 Speed 5G: IP रेटिंग
पानी और धूल से सुरक्षा के लिए Lava Blaze Duo 5G फोन IP64 रेटिंग प्राप्त हैं। जबकि, रियलमी का ये फोन पानी और धूल से बचाव के लिए यह IP65 रेटिंग प्राप्त है।
Lava Blaze Duo 5G vs Realme P1 Speed 5G: कीमत
Lava Blaze Duo 5G के 8GB + 128GB की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं, P1 Speed 5G फोन के 8GB+128GB की कीमत भी 17,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








