Lava Blaze Pro 5G कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी के साथ भारत में लॉन्च, दाम भी कम, जानें सभी डिटेल्स
New Smartphone: लावा ने अपना नया हैंडसेट Lava Blaze Pro 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस 5जी स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 13 हजार रुपये से भी कम तय किया है। सबसे खास बात यह है कि, कम कीमत में यूजर्स को इस 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ कई दमदार फीचर्स भी मिल रहे हैं। तो आइए आपको इस लेटेस्ट फोन की कीमत से लेकर इसमें शामिल सभी खूबियों से आगे रूबरू करवाते हैं।
Lava Blaze Pro 5G की भारत में कीमत
लावा ब्लेज़ प्रो 5जी की कीमत कंपनी ने भारतीय बाजार में 12,499 रुपये तय किया है। इसे 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट के साथ पेश किया गया है। इस फोन की बिक्री 3 अक्टूबर से ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया और लावा की ऑफिशियल साइट पर शुरू कर दी जाएगी। इसे ग्राहक स्टारी नाइट और रेडियंट पर्ल दो कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

Lava Blaze Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
लावा ब्लेज़ प्रो 5जी में 6.78 इंच की डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6020 से लैस किया गया है। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इसके स्टोरेज को यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 8 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 के साथ आ रहा है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
लावा ने अपने इस फोन के बैक पर कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी का यूज किया है, जिसकी मदद से रियर पैनल अलग-अलग रंग बदलता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 33W टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, GPS, ब्लूटूथ फीचर्स मिल रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि, कंपनी Free Home Service भी इस फोन पर ऑफर कर रही है। यानि कि, अगर इस डिवाइस में अगर कोई दिक्कत आती है, तो लावा डोरस्टेप सर्विस भी अपने ग्राहकों को प्रोवाइड कराएगी।


Click it and Unblock the Notifications








