Lava Blaze Pro 5G के भारत में लॉन्च डेट का खुलासा, 50MP कैमरा और इस फीचर से होगा लैस, जानें प्राइज
Lava Blaze Pro 5G india launch Date: स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने अपने अपकमिंग फोन लावा ब्लेज प्रो 5जी स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने YouTube पर Lava Blaze Pro 5G के नए टीजर को रिलीज किया है। कंपनी ने इसके साथ ही इस बात का भी खुलासा किया है कि, लावा ब्लेज प्रो 5जी को कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेगी। टीजर से इस अपकमिंग फोन के डिजाइन की भी जीनकारी सामने आई है। इसे कंपनी मिड रेंज के साथ भारतीय बाजार में उतार सकती है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Lava Blaze Pro 5G की कीमत
कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए इस स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये तय कर सकती है। हालांकि इस फोन को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीम आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
Lava Blaze Pro 5G का टीजर
लावा ब्लेज प्रो 5जी के टीजर के अनुसार इस फोन की एंट्री 26 सितंबर दोपहर 12 बजे होने जा रही है। टीजर की मानें तो इसमें फ्लैट डिस्प्ले के साथ बीच में एक पंच-होल कटआउट दिया जाएगा। इसे कंपनी Lava Blaze 5G के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च करेगी । जिसे अक्टूबर 2022 मेंलॉन्च किया गया था। लावा ब्लेज प्रो 5जी को लेकर इससे पहले सामने आई लीक की मानें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 चिपसेट शामिल किया जाएगा। इसके अलावा डिवाइस को एलईडी फ्लैश के साथ डुअल-कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है। साथ ही साथ लावा अपने इस आगामी फोन में 3.5एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दे सकता है। फिलहाल इस फोन को लेकर अन्य कोई स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है।

Lava Blaze 5G फीचर्स
Lava Blaze 5G को भारत में 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.52 इंच IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है। जो एचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करती है। इस फोन का स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। इसमें कंपनी ने डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर को शामिल किया है। फोटोग्राफी लवर्स को इस फोन में 50MP प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल और 0.3MP लेंस वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 6GB तक रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications