Home
Mobile

Lava Blaze Pro 5G भारत में Dimensity 6020 प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च, पहले ही जान लें कीमत

Lava Blaze Pro 5G Launch Date: स्मार्टफोन ब्रांड Lava जल्द ही भारत में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड सुनील रैना ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि, Lava Blaze 5G की वजह से ही 5G फोन सभी तक पहुंचे हैं। ऐसे में अब कंपनी जल्द ही अपना नया फोन लॉन्च करेगी। जिसके बाद ही अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह फोन Lava Blaze Pro 5G हो सकता है। तो चलिए आपको इस अपकमिंग फोन के फीचर से लेकर कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Lava Blaze Pro 5G संभावित कीमत

लावा ब्लेज प्रो 5जी को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, इसे भारतीय बाजार में 15 हजार रुपये से भी कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

Lava Blaze Pro 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च,  पहले ही जान लें कीमत

Lava Blaze Pro 5G स्पेक्स

Lava Blaze 2 Pro 5G में 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसके साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर को शामिल किया जा सकता है। यह फोन Unisoc T616 SoC के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

हालांकि, Lava Blaze Pro 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने आई है। लेकिन Blaze Pro 5G की पहली झलक के साथ इसके लॉन्चिंग डेट की जानकारी जल्द सामने आने की उम्मीद है। आपको बता दें, इस स्मार्टफोन का Infinix Hot 30 5G, Realme Narzo 60 5G और सैमसंग स्मार्टफोन के 'M' सीरीज से सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

Honor 90 आज भारत में लॉन्च

स्मार्टफोन ब्रांड Honor ने आज अपने नए स्मार्टफोन Honor 90 को लॉन्च किया है। जिसकी बिक्री 18 सितंबर दोपहर 12 बजे से अमेजन पर शुरू कर दी जाएगी। इस स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava may soon launch a cheap 5G phone in India. This information has been shared by Lava Business Head Sunil Raina. He shared a post on Twitter and wrote that because of Lava Blaze 5G, 5G phones have become accessible to everyone. Now soon the company will launch a new smartphone. Its name could be Lava Blaze Pro 5G.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X