Home
Mobile

5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lava Blaze X, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने आज यानी 10 जुलाई 2024 को अपनी Blaze X सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Lava Blaz X को पेश कर दिया है। इस फोन में कंपनी शानदार फीचर्स जोड़े हैं।

Lava Blaze X में कंपनी ने कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी है। साथ ही यह स्मार्टफोन आपको 2 कलर ऑप्शन Starlight Purple और Titanium Grey में मिल सकेगा। चलिए जानते हैं कि कंपनी ने अपने इस फोन को कितनी कीमत और फीचर्स के साथ भारतीय मार्केट में पेश किया है।

5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lava Blaze X

Lava Blaze X की कीमत और उपलब्धता

बता दें कि Lava Blaze X को आप 20 जुलाई से Lava के ई-स्टोर और Amazon से मात्र 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बैंक ऑफर के साथ खरीद सकेंगे। यह फोन आपके बजट के अनुसार किफायती है।

Lava Blaze X की खासियत

डिस्प्ले: यह स्मार्टफोन यूजर्स को एक इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रोवाइड करने के लिए पंच-होल डिजाइन के साथ पेश किया गया है। Lava Blaze X में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimension 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा: लेटेस्ट Lava Blaze X स्मार्टफोन में Sony सेंसर के साथ 64MP का रियर कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के एक्सीपिरयंस को बेहतरीन बनाने के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

इतना ही नहीं यह फोन कई शूटिंग मोड प्रदान करता है, जिसमें डुअल व्यू वीडियो, फिल्म, प्री वीडियो,स्लो मोशन, टाइमलैप्स, UHD, GIF, ब्यूटी, HDR, नाइट पोर्ट्रेट, AI, प्रो, पैनोरमा, फिल्टर, मैक्रो, AI इमोजी शामिल है।

बैटरी: Lava Blaze X में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33 वॉट फास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी: इस फोन में ब्लूटूथ. 5G, ओटीजी और टाइप-सी सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

OS: Lava Blaze X लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava Blaze X launched with 5,000mAh battery, you will be stunned to know the price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X