Home
Mobile

Lava Bold 2 5G: 50MP Sony कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी के साथ कीमत 12,999 रुपये

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल आए Bold 5G का अपग्रेडेड वर्जन है और उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला फोन चाहते हैं।

कंपनी का कहना है कि यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।

Lava Bold 2 5G: 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 12,999

Lava Bold 2 5G डिस्प्ले और डिजाइन

Lava Bold 2 5G में 6.67-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद रहता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दोनों विकल्प मिलते हैं। फोन की मोटाई 7.55mm है, जिससे यह काफी स्लिम लगता है।

डिजाइन की बात करें तो इसके पीछे रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें दो बड़े कैमरा कटआउट और LED फ्लैश मौजूद है। यह स्मार्टफोन Feather White और Midnight Black रंगों में उपलब्ध होगा।

Lava Bold 2 5G कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Lava Bold 2 5G में Sony का 50MP प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिससे बेहतर डिटेल और लो-लाइट फोटोग्राफी मिलती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो पंच-होल डिजाइन में आता है।

Lava Bold 2 5G प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक जाती है। कंपनी के मुताबिक फोन का AnTuTu स्कोर 5,00,000 से ज्यादा है, जिससे यह रोजमर्रा के ऐप्स और हल्की-फुल्की गेमिंग आसानी से संभाल सकता है।

फोन में Android 15 दिया गया है। इसके साथ 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है।

Lava Bold 2 5G बैटरी

Lava Bold 2 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Lava Bold 2 5G कीमत और उपलब्धता

भारत में Lava Bold 2 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 19 मार्च से Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी खरीदारों को फ्री डोरस्टेप सर्विस भी दे रही है।

Lava Bold N2 भी हुआ था लॉन्च

पिछले महीने कंपनी ने बजट सेगमेंट में Lava Bold N2 भी लॉन्च किया था। इसकी कीमत 7,499 रुपये है। यह फोन Android 15 पर चलता है और इसमें 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें Unisoc 9863A प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP + 2MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग मिलती है, हालांकि इसमें 5G सपोर्ट नहीं दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X