Lava Bold N1 Lite में Android 15, 5000mAh बैटरी और शानदार डिजाइन, कीमत 5698 रुपये
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने बजट सेगमेंट में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है Lava Bold N1 Lite। यह फोन ₹5,698 की शुरुआती कीमत पर Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी पहले से ही 15% डिस्काउंट दे रही है, जिससे यह फोन ₹6,000 से भी कम में खरीदा जा सकता है।
अगर आप दीवाली और धनतेरस के मौके पर नया बजट फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

Lava Bold N1 Lite: कीमत और वेरिएंट
कीमत: ₹5,698 (Amazon India पर)
कलर ऑप्शन: Crystal Blue और Crystal Gold
वेरिएंट: 3GB RAM + 64GB स्टोरेज
(यूजर्स वर्चुअल RAM फीचर से 6GB तक मेमोरी एक्सपैंड कर सकते हैं)
Lava Bold N1 Lite: स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: बजट स्मार्टफोन में 6.75-इंच HD+ LCD पैनल और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है।
प्रोसेसर: फोन में ऑक्टा-कोर UniSoc चिपसेट परफॉर्मेंस के लिए लगाया लगाया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15, यानी लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन पर चलता है।
कैमरा
- रियर - 13MP AI डुअल कैमरा रियर पैनल पर मिल रहा है।
- फ्रंट - 5MP सेल्फी कैमरा (1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट)
बैटरी: 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट को सपोर्ट करती है।
वजन: 193 ग्राम
अन्य फीचर्स
- रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सिक्योरिटी के लिए दिया गया है।
- IP54 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली हुई है।
- अनोनिमस कॉल रिकॉर्डिंग फीचर भी दिया गया है।
- 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, USB Type-C और 3.5mm जैक सपोर्ट
किसके लिए है यह फोन?
Lava Bold N1 Lite खासतौर पर पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले छात्रों और बजट-फ्रेंडली यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। ₹6,000 से कम कीमत में Android 15, बड़ी डिस्प्ले और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स के साथ यह फोन इस फेस्टिव सीजन में एक शानदार विकल्प बन सकता है। इस कीमत में फोन अच्छी खूबियां ऑफर कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








