कम बजट का नया एंड्रायड स्मार्टफोन लावा आईरिस 405+, कीमत 6,999 रुपए
अगर कम पैसे खर्च करके आपको लेटेस्ट फीचरों का फोन मिल रहा है तो फिर महंगे स्मार्टफोन के पीछे क्यों भागना। लावा ने हाल ही में आईरिस 405 प्लस एंड्रायड स्मार्टफोन लांच किया है। 6,999 रुपए के आईरिस 405 प्लस फोन में एंड्रायड का 4.2 जैलीबीन ओएस के साथ ड्युल सिम सपोर्ट दिया गया है।
पढ़ें: नोकिया के फैन हैं तो देखिए ये 10 बेहतरीन स्मार्टफोन
वैसे इस रेंज में आपको कई ड्युल सिम फोन मिल जाएंगे लेकिन इसमें दिया गया 1.3 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर 6,999 की रेंज में आपको कम ही मिलेगा। फोन में 4 इंच की डब्लूवीजिए स्क्रीन दी गई है जो 480x800 रेज्यूलूशन सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन में 233 पिक्सल पर इंच डेंससिटी दी गई है।
पढ़ें: पिछले हफ्ते लांच हुए टॉप 5 स्मार्टफोन

512 एमबी रैम से लैस लावा आईरिस 405 प्लस में 5 मेगापिक्सल का एलईडी फ्लैश से लैस 5 मेगापिक्सल और 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक एक्पेंड किया जा सकता है।
कंपनी के मुताबिक 1400 एमएएच बैटरी की मदद से 10 घंटे का टॉक टाइम और 657 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम यूजर मिलेगा। कनेक्टीविटी ऑप्शनों में 3जी, माइक्रोयूएसबी, 3जी, वाइफाई, और कई दूसरे फीचर दिए गए हैं। फोन का भार 127 ग्राम हैं जो औसतन कैरी करने के लिहाज से सही है।


Click it and Unblock the Notifications







