8,999 रुपए में लावा ने उतारा नया जैलीबीन स्मार्टफोन
भारतीय स्मार्टफोन मोबाइल मैन्यूफैक्चर लावा ने हैंडसेट बाजार में नया एंड्रायड जैली बीन ऑपरेटिंग सिस्टम स्मार्टफोन आईरिस 458 क्यू लांच किया है। मल्टीकोर प्रोसेसर और टैबलेट की रेस में लावा मोबाइल आईरिस 458 की मदद से अपनी नई पहचान बनाना चाहती है। आईरिस 458 क्यू में 4.5 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो FWVG रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है।
8,999 रुपए में लावा आईरिस 458 में 1.2 गीगाहर्ट क्वॉड कोर प्रोससेर के साथ 512 एमबी की रैम दे रहा है जो मार्केट में कम ही हैंडसेटों में उपलब्ध है इससे फोन बेहतर परफार्मेंस देगा।
इसके साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा साथ में ऑटो फोकस, फ्लैश और फ्रंट वीजिए कैमरा दिया गया है। डेटा कनेक्टीविटी के लिए 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस के साथ कई सेंसर जैसे प्रॉक्सिमिटी, लाइट और जी सेंसर दिए गए हैं।

वैसे तो फोन में 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है लेकिन आप इसे 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से बढ़ा भी सकते हैं। पहले से प्री लोडेड एप्लीकेशनों में वी चैट, पुश मेल, ईबूक रीडर और कई एचडी मूवी और गेम दिए गए हैं। लावा का नया आईरिस 458 क्यू भारत भर में सभी रीटेल स्टोरों के साथ ऑनलाइन उपलब्ध है।
लावा आईरिस 458 क्यू में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 4.5 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन
- FWVGA रेज्यूलूशन सपोर्ट
- 1.2 गीगाहर्ट क्वॉड कोर प्रोसेसर
- एंड्रायड 4.2 जैलीबीन ओएस
- 512 एमबी रैम
- 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा
- 3जी सपोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस
- पॉक्सिमिटी सैंसर, लाइट सेंसर, जी सेंसर
- 4 जीबी इंटरनल मैमारी
- प्री लोडेड गेम और मूवी
- कीमत- 8,999 रुपए
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications