4000mah बैटरी के साथ लावा का Iris फ्यूल F1 लॉन्च
मोबाइल कंपनी लावा ने फ्यूल सीरीज का अगला फोन Iris फ्यूल F1 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के हल ही में लॉन्च हुए Iris फ्यूल F1 मिनी का डेवलप्ड वर्जन है। यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया गया हैन इस फोन की कीमत 8,700 रुपए तय की गयी है।
कंपनी ने अपने इस नए फोन Iris फ्यूल F1 में 4000mah की दमदार बैटरी दी है। यह इस डिवाइस का प्लस पॉइंट है। कंपनी का दावा है कि यह 30 घंटे का टॉकटाइम देगी और स्टैंडबाई पर इस फोन की बैटरी 20 दिन तक चलेगी। यह फोन इस रेंज के अन्य फोन व इंटेक्स एक्वा पॉवर II, माइक्रोमैक्स कैनवास जूस 3 आदि फोन को अच्छी टक्कर दे सकता है।
कनेक्टिविटी की बात की जाए तो लावा के इस नए फोन में 3G, Wi-Fi 802.11, ब्लूटूथ4.0, USB 2.0, GPS आदि ऑप्शन दिए गए हैं।
फीचर्स --
Iris फ्यूल F1
5 इंच की FWVGA IPS डिस्प्ले वाला लावा का Iris फ्यूल F1 डुअल सिम फोन है।
Iris फ्यूल F1
यह फोन ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड लॉलीपॉप 5.1 पर काम करता है। इस फोन में 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया है।
Iris फ्यूल F1
Iris फ्यूल F1 में 2जीबी रैम और 8जीबी मेमोरी दी गई है। जिसे एसडी कार्ड की सहायता से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Iris फ्यूल F1
इस फोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Iris फ्यूल F1
इस फोन में 4000mah की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








