लावा ने लॉन्च किए 4जी VoLTE सपोर्ट वाले दो स्मार्टफोन
लावा स्मार्टफोन ने अपने दो नए स्मार्टफोन Z10 और Lava Z25 लॉन्च कर दिए हैं
लावा ने अपने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी ने यह स्मार्टफोन मिड रेंज में उतारे हैं। नए Z10 की कीमत 11,500 रुपए है और Z25 स्मार्टफोन की कीमत 18,000 रुपए है। लावा के यह दोनों ही स्मार्टफोन Z10 और Z25 4G VoLTE सपोर्ट के साथ आते हैं।

लावा के नए स्मार्टफोन दिल्ली में स्टोर पर गुरुवार से उपलब्ध हैं। अन्य शहरों में फोन को आने में थोड़ा और समय लगेगा। Z10 स्मार्टफोन गोल्ड और Z25 शैम्पेन गोल्ड, ग्रे कलर में मिलेगा। अब बात करते हैं दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन की।
लावा Z10 में 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट है, इस फोन की बैटरी 2620mAh की है।
लावा Z25 स्मार्टफोन में 5.5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है और इस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास दिया है। फोन में 4जीबी की रैम है, इसका प्रोसेसर ऑक्टा कोर है। इस हैंडसेट में 32जीबी इंटरनल मैमोरी है जिसे 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन भी एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है।


Click it and Unblock the Notifications








