Home
Mobile

Lava O2 भारत में 50MP AI कैमरा के साथ लॉन्च, 27 मार्च से शुरू होगी बिक्री, जानें कीमत

Lava O2 Price in India: स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने भारतीय बाजार में अपना नया अफॉर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसे Lava O2 नाम से जाना जाएगा। इस फोन की कीमत कंपनी ने 8 हजार रुपये से भी कम तय किया है। इस बजट फोन को 90Hz रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्सल कैमरा और यूनिसोक टी616 चिपसेट से लैस किया गया है।

अगर आप भी कम दाम में दमदार फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए लावा का यह नया हैंडसेट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए आगे आपको इसकी कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।

Lava O2 भारत में 50MP AI कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Lava O2 स्पेसिफिकेशन: लावा के इस नए फोन Lava O2 में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का एक बड़ा एचडी प्लस डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 720x 1600 और पिक्सल डेंसिटी 269 PPI है। इसके साथ ही इसके स्क्रीन पर पंच होल डिजाइन दिया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए Lava O2 में आपको यूनिसोक टी616 चिपसेट मिलेगा। इसका अंतूतू स्कोर 280K बताया जा रहा है। यह लेटेस्ट फोन एंड्रॉयड 13 पर काम करेगा। स्टोरेज की बात करें तो इस अफोर्डेबल फोन में आपको 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इसके साथ ही 8GB एक्सपेंडेबल रैम का भी सपोर्ट दिया गया है। यानी की यूजर्स को इस बजट फोन में 16GB तक रैम मिलेगा।

Lava O2 भारत में 50MP AI कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसे डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो Lava O2 में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम 4G, वाईफाई, ब्लूटूथ , फेस अनलॉक फीचर, साइट माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर,जैसे कई फीचर्स मिल रहे हैं।

Lava O2 भारत में 50MP AI कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Lava O2 की कीमत और उपलब्धता: Lava ने अपने इस हैंडसेट को भारतीय बाजार में सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। 8GB रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,499 रुपये तय की गई है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत इसे महज 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे इंपीरियल ग्रीन, मजिस्टिक पर्पल और रॉयल गोल्ड तीन कलर ऑप्शन पेश किया गया है। यह फोन लावा के ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर 27 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
lava O2 launched in india with 50mp ai camera sale starting march 27 check price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X