Home
Mobile

lava o2 को नए कलर वेरिएंट में खरीदें, यहां जानिए कीमत व उपलब्धता

Lava O2 Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Lava ने हाल ही में अपना O2 हैंडसेट लॉन्च किया था। जिसे Imperial Green और Majestic Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया था।

अब कंपनी ने अपने इस हैंडसेट Lava O2 को नए कलर वेरिएंट गोल्ड में भी उपलब्ध कराया है। आइए इसकी कीमत व उपलब्धता से लेकर इसकी खासियत तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

lava o2 को नए कलर वेरिएंट में खरीदें, यहां जानिए कीमत व उपलब्धता

अगर आप भी लावा के इस फोन को नए कलर वेरिएंट में खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसे Amazon और Lava की वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं, जहां इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस रॉयल गोल्ड कलर ऑप्शन को ग्राहक शुरुआती ऑफर के तौर पर 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Lava O2 स्पेक्स- इस फोन में आपको 90 Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले मिल रहा है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टाकोर Unisoc T616 SoC के साथ 8 GB रैम और 128GB की स्टोरेज के दी गई है। साथ ही यूजर इस फोन में रैम को वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ा भी सकते हैं।

lava o2 को नए कलर वेरिएंट में खरीदें, यहां जानिए कीमत व उपलब्धता

ओएस की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड OS पर संचालित होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिल रहा है। जो 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और AI सपोर्ट वाला सेंसर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए Lava ने इसमें 5,000 mAh की बैटरी शामिल की है, जो 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के इस फोन में आपको 4G, USB Type-C, 3.5 mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ, GPRS, OTG और Wi-Fi मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए साइड में इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डायमेशन की बात करें तो इसका साइज 165 mm x 76.1 mm x 8.7 mm और वजन करीब 200 ग्राम है।

Lava ने हाल ही में Lava Blaze Curve 5G को लॉन्च किया है। जिसे कर्व्‍ड AMOLED डिस्‍प्‍ले के साथ पेश किया गया। इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट 8GB/ 128 GB और 8GB/ 256 GB में पेश किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava O2 now available royal gold colour variant know price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X