Home
Mobile

Lava के लेटेस्ट स्मार्टफोन की पहली सेल आज, कम कीमत में मिलेगा खरीदने का मौका

Lava ने हाल ही में अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया हैंडसेट Lava O2 लॉन्च किया था, जिसकी पहली सेल आज से शुरू हो रही है। कम दाम में कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन को कई दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। तो आइए आपको आगे लावा के इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Lava O2 की कीमत- आपको बता दें, अगर आप इस वक्त नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे है और आपका बजट 10 हजार रुपये से भी कम है तो ये आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Lava के लेटेस्ट स्मार्टफोन की पहली सेल आज, कम कीमत में खरीदने का मौका

लावा ओ2 को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इस फोन को imperial Green, Majestic Purple और Royal Gold तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। हालांकि, पहली सेल के दौरान ग्राहक इसे 500 रुपये तक की छूट के साथ महज 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। लावा के इस फोन को अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

Lava के लेटेस्ट स्मार्टफोन की पहली सेल आज, कम कीमत में खरीदने का मौका

Lava O2 की स्पेक्स- इसकी खासियत की बात करें तो इसमें आपको 90hz रिफ्रेश रेट, 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले मिलेगा। जो पंच होल कटआउट डिजाइन के साथ आ रहा है।

इसकी सबसे खास बात यह है कि, यह कम दाम में प्रीमियम AG ग्लास डिजाइन के साथ आएगा। परफॉर्मेंस के लिए लावा के इस फोन में आपको ऑक्टाकोर UNISOC T616 प्रोसेसर मिलेगा। जो8GB रैम और UFS 2.2 128GB स्टोरेज से पैक्ड है।

Lava के लेटेस्ट स्मार्टफोन की पहली सेल आज, कम कीमत में खरीदने का मौका

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसे डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो Lava O2 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, साइट माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 4G, वाईफाई जैसे कई फीचर्स मिल रहे हैं।

इस फोन में आपको फेस अनलॉक फीचर का भी सपोर्ट मिल रहा है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
lava o2 sale in india starts today check price offer specifications feature
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X