Lava लॉन्च कर सकती है बेहद ही सस्ता फोन, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग!
Lava कंपनी ने Lava O3 को इसी साल सितंबर में पेश किया था, जिसके बाद अब कंपनी इसके प्रो वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जी हां, अब कंपनी Lava O3 Pro को लॉन्च करने वाली है, क्योंकि इस फोन को अमेजन पर स्पॉट किया गया है।
हालांकि, कंपनी की तरफ से इसके प्रो वर्जन को लेकर कोई ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। लेकिन Amazon लिस्टिंग से हैंडसेट के डिजाइन, कलर ऑप्शन, फीचर्स और कीमत की जानकारी सामने आई है।

Lava O3 Pro की संभावित कीमत
Amazon लिस्टिंग के अनुसार, भारत में इस प्रो वर्जन की कीमत 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए 6,999 रुपये हो सकती है। प्रोडक्ट पेज पर इस फोन को लिमिटेड-टाइम डिस्काउंट बैनर के साथ 8,399 रुपये की MRP के साथ लिस्ट किया गया है।
लिस्टिंग से ये पता चलता है कि फोन 1-2 दिनों में शिप करने के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी वजह से इस फोन के इस हफ्ते भारत में लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में यह एक एक्सीडेंटल लिस्टिंग हो सकती है, जिसे गंभीरता से नहीं लिया जा सकता है।
Lava O3 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस
Amazon लिस्टिंग के अनुसार, Lava O3 Pro में 6.56 इंच की HD+ (720x1600 पिक्सल) की एलसीडी स्क्रीन दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज होगा। साथ ही इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन में 64GB ऑप्शन भी उपलब्ध होने की उम्मीद है और इसमें 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिल सकता है। ये फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा।
अमेजन पर की गई लिस्टिंग के मुताबिक, Lava O3 Pro में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी शूटर दिया जा सकता है। ये फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G, Wi-Fi, GPS, 3.5mm जैक और USB टाइप-सी पोर्ट देखने को मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







