Home
Mobile

लावा ने लांच किया नया 3जी टच एंड्राएड फोन

By Super
लावा ने लांच किया नया 3जी टच एंड्राएड फोन
लावा ने कम बजट फोन की ओर एक बार फिर अपना रूख करते हुए नया फोन लांच किया है मगर लावा का नया फोन बाजार में सस्‍ते फोन की जगह महंगे फोनों को कड़ी टक्‍कर दे सकता है इसमें दिए गए फीचर इतने शानदार है कि कोई भी इसका दीवाना बन जाए। भारतीए उपभोक्‍ताओं को ध्‍यान में रखते हुए लावा एस12 में स्‍मार्टफोन के सभी फीचर दिए गए हैं।

लावा एस12 में 3.2 इंच का एचवीजीए टीएफटी टच स्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले दिया गया है जिसका टच काफी स्‍मूद वर्क करता है। फोन में इनबिल्‍ड 7227 क्‍वॉलकॉम प्रोसेसर 600 मेगाहर्ट की पावर प्रोड्यूस करता है जिससे फोन में गेम और बड़ी फाइल बड़ी आसानी से खुल जाती हैं। कम कीमत के बाद भी लावा एस 12 में 5 मेगा पिक्‍सल का कैमरा इनबिल्‍ड है जो अच्‍छी पिक्‍चर क्‍वालिटी प्रोवाइड करता है। अगर आप अपने फोन में ढेर सारा डेटा सेव करना चाहते है जो लावा का नया एस 12 आपको जरूर पसदं आएगा क्‍योंकि एस 12 में 32 जीबी तक एक्‍पेंडेबल मैमोरी ऑप्‍शन मौजूद है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढा सकते हैं।

लावा के एस 12 में कई ब्‍लूटूथ और वाईफाई कनेक्‍टीविटी के ऑप्‍शन दिए गए हैं, इसके अलावा आप जीपीएस कनेक्‍टीविटी की सुविधा का लाभ भी एस़12 में उठा सकते हैं। एक्‍टर्नल ऑडियो कनेक्‍टीविटी के लिए एस 12 में 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है। फोन में देर तक बात करने के लिए 1300 एमएएच की लियॉन बैटरी इनबिल्‍ड है जो 12 घंटे टॉक टाइम के साथ 485 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है जो बाजार में मौजूद इतनी कम कीमत के किसी भी फोन में नहीं उपलब्‍ध है।

आप सोंच रहे होंगे अगर फोन में इतने ढेर सारे फीचर मौजूद है तो इसकी कीमत भी काफी ज्‍यादा होगी मगर ऐसा कुछ नहीं है जनाब लावा का एस12 बाजार में मात्र 10, 000 रूपए में उपलब्‍ध है जबकि इतने ही फीचरों के साथ बाजार में उपलब्‍ध अन्‍य फोन की कीमत 1200 से लेकर 1300 के बीच है।

लावा एस12 के फीचरों पर एक नजर

  • 3.2 इंच स्‍क्रीन साइज
  • एचवीजीए टीएफटी स्‍क्रीन
  • 480 x320 पिक्‍सल सपोर्ट
  • 2.2 फ्रोयो आपरेटिंग सिस्‍टम
  • 7227 क्‍वॉलकॉम प्रोसेसर
  • 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमारी
  • 117 x 57.5 x 13.4एमएम आकार
  • वाईफाई 802.11 b/ g/ n
  • जीपीएस की सुविधा
  • 3.5 एमएम ऑडियो जैक
  • 7.8 स्‍पीड के साथ एचएसडीपीए 3जी तकनीक
  • माइक्रोयूएसबी कनेक्‍टीविटी, जीपीआरएस
  • 1300 लिथियम ऑयन बैटरी
  • 12 घंटे टॉक टाइम(2जी), 485 घंटे स्‍टैंडबॉय टाइम (3जी)
  • कीमत- 10,000
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X