Lava ने शेयर किया नए स्मार्टफोन का टीजर, हो सकता है Lava Storm 5G
Lava ने कल ही भारतीय बाजार में Lava Yuva 3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। लॉन्च के ठीक बाद, ब्रांड ने अब एक और स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में टीजर पोस्ट करना शुरू कर दिया है। अपकमिंग लॉन्च के टीजर शेयर को करने के लिए लावा इसे सोशल मीडिया चैनलों पर पेश किया है । अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए Lava वेबसाइट पर एक माइक्रो-साइट भी लाइव हो गई है।

टिपस्टर अभिषेक यादव का दावा है कि अपकमिंग लावा स्मार्टफोन लावा स्टॉर्म 5जी होगा। टिपस्टर आगे दावा करते हुए बताते हैं कि लावा स्टॉर्म 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ SoC पर बेस्ड होगा। लॉन्च से पहले, हमने अमेजन पर लावा स्टॉर्म 5G माइक्रो-साइट भी देखी है जो डिवाइस के कैमरा मॉड्यूल डिजाइन की झलक पेश करती है। आइए डिटेल में जाने।
भारत में Lava Storm 5G की कीमत
टिपस्टर अभिषेक यादव का दावा है कि लावा स्टॉर्म 5G की कीमत भारतीय बाजार में 15,000 रुपये से कम होगी। टिपस्टर ने यह भी अनुमान लगाया है कि लावा स्टॉर्म 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ SoC पर बेस्ड होगा।
Lava Storm 5G में डुअल या ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप होगा
डाइमेंसिटी 6100+ में एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें 2 × कॉर्टेक्स-ए76 परफॉर्मेंस कोर (2.2 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए गए) और 6 × कॉर्टेक्स ए55 दक्षता कोर (2.0 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए गए) शामिल हैं। यह वही प्रोसेसर है जो Realme C67 5G और Redmi 13C 5G में है।
लॉन्च से पहले, लावा स्टॉर्म 5G माइक्रो-साइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर लाइव हो गया है, जिससे डिवाइस की झलक सामने आ गई है। अमेजन पर टीजर इमेज के मुताबिक , अपकमिंग लावा स्टॉर्म 5G में डुअल या ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।
ऐसा मालूम होता है कि डिवाइस के बैक पैनल पर तीन गोलाकार मॉड्यूल दिए गए हैं, जिनमें से एक में एलईडी फ्लैश हो सकता है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि लावा आने वाले दिनों में टीजर के जरिए हैंडसेट के बारे में खुलासा करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








