अरे वाह! केवल 6999 रुपये में लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 120Hz वाला तगड़ा फोन
Lava Shark Launched: भारत की घरेलू कंपनी Lava ने अपना एक और बजट-फ्रेंडली फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खास बात यह है कि इसमें कई ऐसे खास फीचर्स दिए गए हैं, जो मिड-रेंज वाले फोन में मिलते हैं। इस डिवाइस की कीमत 7000 रुपये से कम है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी और कई दमदार फीचर्स दिए हैं।
इस फोन को दो कलर ऑप्शन में मार्केट में पेश किया गया है, और इसमें 1 साल की वॉरंटी भी दी जा रही है। यहां हम इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्यों खास है यह फोन?
- इस डिवाइस में आपको 6.7-inch HD+ पंच होल डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000mAh बैटरी और 50MP का कैमरा मिलता है।
- इस कीमत पर इतने खास फीचर मिलना बहुत खास बात है।
- इसके साथ ही इस फोन पर 1 साल की वॉरंटी भी दी जा रही है और फ्री सर्विस एट होम की भी सुविधा मिल रही है।
Lava Shark की कीमत
- कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को केवल 6999 रुपये में लॉन्च किया है।
- यह एक 4G स्मार्टफोन है, जिसमें दो कलर वेरिएंट- Titanium Gold और Stealth Black शामिल हैं। इस डिवाइस को आप रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।
Lava Shark के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
- इस फोन में कंपनी ने 6.67 HD+ वाला बड़ा पंच होल डिस्प्ले दिया है।
- इसके साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ IP54 वॉटर और डस्ट रजिस्टेंट की सुविधा है।
प्रोसेसर
- इस फोन में UNISOC T606 प्रोसेसर दिया गया है।
- रैम की बात करें तो इसमें 4GB रैम और 4GB वर्चुअल रैम की सुविधा है।
- कंपनी ने इस डिवाइस में 64GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी है, जिसे SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा
- इस डिवाइस में सिंगल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 50MP कैमरा के साथ आता है।
- वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलता है।
- अन्य कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें AI Mode, Portrait, Pro Mode और HDR मोड है।
सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
- यह डिवाइस Android 15 पर रन करता है।
- इसमें साइट फिंगरप्रिंट सेंसर और फेसलॉक की भी सुविधा दी गई है।
बैटरी
- लावा के इस फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है।
- इसके साथ ही इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
Comments
Best Mobiles in India
Story first
published: Tuesday, March 25, 2025, 14:19 [IST]


Click it and Unblock the Notifications








