भारत में Lava Storm 5G स्मार्टफोन की बिक्री आज से शुरू, जानें कीमत और ऑफर
Lava Storm 5G Sale: स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा ने हाल ही में अपने भारतीय यूजर्स के लिए नया 5जी स्मार्टफोन Lava Storm को लॉन्च किया था। जिसकी सेल आज से शरू हो रही है। कंपनी पहली सेल के दौरान अपने ग्राहकों को यह फोन मात्र 11,999 रुपये के डिस्काउंट प्राइज पर खरीदने का मौका दे रही है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसपर मिलने वाले ऑफर्स और फीचर्स की डिटेल्स बताते हैं।

Lava Storm 5G की कीमत और उपलब्धता
लावा स्टॉर्म 5जी की सेल आज यानि कि, 28 दिसंबर दोपहर 12 बजे से सेल शुरू होगी। इस फोन की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon और लावा ई स्टोर के माध्यम से की जाएगी। इसके कीमत की बात करें तो इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये तय की गई है। जिसे Amazon पर छूट के साथ 13,499 रुपए कीमत में लिस्ट किया गया है। कस्टमर्स बैंक ऑफर के साथ इस फोन को 1500 रुपए की छूट के साथ भी खरीद सकते हैं। जिसके बाद यह फोन आपको महज 11,999 में मिल जाएगा। अपने इस फोन को ब्रांड ने ग्रीन और ब्लैक दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है।
Lava Storm 5G स्पेसिफिकेशन्स
लावा के इस स्मार्टफोन में आपको 6.78-इंच की फुल-HD+ (1,080×2,460 पिक्सल) डिस्प्ले मिलेगी। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट शामिल किया है। इसके अलावा आपको इस फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। जिसे यूजर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं। बता दें, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 के आधार पर रन करेगा। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को लेकर दावा किया है कि, इसमें यूजर को एंड्रॉयड 14 का भी अपडेट मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए लावा ने इसमें 33W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए आपको इस फोन में GPRS, Bluetooth, 5G, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








