Home
Mobile

Lava , Vivo और iQoo के ये स्मार्टफोन्स नवंबर में देंगे दस्तक, यहां देखें लिस्ट, जानें कीमत व फीचर्स

Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन लवर्स के लिए नवंबर का महीना बड़ा खास होने वाला है। नवंबर में कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने-अपने नए हैंडसेट्स को लॉन्च करने वाली हैं। जिसमें वीवो, आईक्यू, लावा और रियलमी जैसे बड़े ब्रांड्स शामिल हैं। तो आईए आपको इन फोन्स की कीमत से लेकर इनमें मिलने वाले सभी खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lava Blaze 2 5G

Lava Blaze 2 5G स्मार्टफोन की भारतीय बाजार में 2 नवंबर धमाकेदार एंट्री होने जा रही है।जिसका ऑफिशियल टीजर सामने आ चुका है। वहीं इसके कई लीक्स भी अब तक सामने आ चुके हैं। जिसमें इस फोन को बॉक्सी डिजाइन के साथ सर्कुलर कैमरा के साथ देखा जा सकता है। जिसमें मॉड्यूल रिंग LED लाइट भी दी गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इस फोन को कंपनी 9000 से लेकर 10000 रुपये तक की कीमत के साथ ला सकती है।

Lava , Vivo और iQoo के स्मार्टफोन्स नवंबर में देंगे दस्तक, जानें

Oppo A2

Oppo A2 को की भी 11 नवंबर को चीनी बाजार में एंट्री होने वाली है। इसके लॉन्च से पहले ही इसके लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसमें इस अपकमिंग फोन की मोटाई 7.99mm और वजन 193 ग्राम है। इसके साथ ही इस फोन में 6.72 इंच की पंच होल डिस्प्ले दी गई है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दस्तक दे सकता है। इस फोन को कंपनी MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर से लैस कर सकती है। जिसमें 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज मिल सकती है। इस फोन में यूजर को डुअल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 50MP मेन और 2MP मेगापिक्ल के अन्य कैमरे का साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iQOO 12 सीरीज

iQOO 12 सीरीज की 7 नवंबर को चीनी बाजार में एंट्री होने जा रही है। जिसके तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट iQOO 12 और iQOO 12 Pro को एक साथ पेश करेगी। इसमें यूजर्स को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP का तीसरा कैमरा शामिल किया जा सकता है । यह फोन 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ आ रहा है।

Vivo X100 Series

Vivo X100 Series को भी 17 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जा रहा है। जिसके तहत Vivo X100, Vivo X100 Pro और Vivo X100 Pro Plus को पेश किया जाएगा। । वहीं लीक्स की मानें तो वीवो फोन पेरीस्कोप जूम कैमरा के लिए नए Vario-APO-Sonnar लेंस के साथ लॉन्च किए जाएंगे। X100 को Dimensity 9300 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं Pro Plus को Snapdragon 8 Gen 3 SoC और प्रो में Snapdragon 8 Gen 1 के शामिल किए जाने की उम्मीद है।

Realme GT 5 Pro

इसके अलावा Realme GT 5 Pro की भी चीनी बाजार में अगले महीने एंट्री होने जा रही है। यह रियलमी का नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन को 6.78-इंच की 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का सेकेंडरी कैमरा और 8MP का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। कंपनी अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए इसमें 5,400mAh की बैटरी देगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The month of November is going to be very special for smartphone lovers. Many smartphone manufacturing companies are going to launch their new handsets in November. Which includes big brands like Vivo, iQoo, Lava and Realme.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X