Home
Mobile

10 हजार रुपये से भी कम में Lava ने पेश किया नया 5G फोन, बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा से है लैस

Lava कंपनी ने साल 2025 के आने से पहले भारत में अपना एक और सस्ता एवं किफायती फोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम lava Yuva 2 5G फोन है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने बड़ी डिस्प्ले के साथ दमदार प्रोसेसर दिया है। इसके बैक साइड में कैमरा के आस-पास नोटिफिकेशन लाइट दी गई है। ये लाइट फोन में नोटिफिकेशन आने पर जलने लगेगी।

बता दें कि इस फीचर के साथ आने वाला यह सेगमेंट का पहला फोन है। इस फोन की कीमत भी 10,000 रुपये से कम है। यानी की जो लोग इस रेंज में बेहतरीन और नए फोन की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए ये विकल्प शानदार हो सकता है। फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स जानने के लिए आगे पढ़ें...।

10 हजार रुपये से भी कम में Lava ने पेश किया नया 5G फोन

lava Yuva 2 5G की कीमत

फोन को मात्र 9,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। आप इसे दो कलर ऑप्शन मार्बल ब्लैक और मार्बल व्हाइट में खरीद सकते हैं। फोन को भारत में मौजूद रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। डिवाइस पर एक साल की वांरटी और घर की फ्री सर्विस की सुविधा भी दी जा रही है।

lava Yuva 2 5G के फीचर्स

डिस्प्ले- फोन में 6.67 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल्स दिया है। फोन की डिस्प्ले में 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 90 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट मौजूद है।

10 हजार रुपये से भी कम में Lava ने पेश किया नया 5G फोन

प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिए Yuva 2 5G स्मार्टफोन में Octa-Core 6nm UNISOC T760 प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

स्टोरेज- फोन में 4GB LPDDR4x RAM के साथ 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलेगा।

कैमरा- फोन के बैक साइड में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का रियर कैमरा और 2MP AI का सेकंडरी कैमरा दिया है। फोन के बैक साइड में LED फ्लैश दिया गया है।

सेल्फी कैमरा- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा शामिल है।

बैटरी- स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य- सिक्योरिटी के लिए साइड माउटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक और FM रेडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava company has launched another cheap and affordable phone in India before the year 2025, named Lava Yuva 2 5G phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X