Home
Mobile

Lava Yuva 2 5G vs Lava Yuva 01: क्या पुराने फोन पर पड़ेगा नया फोन भारी? जानें किसमें कितना है दम

Lava Yuva 2 5G vs Lava Yuva 01: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में लावा कंपनी ने बजट फ्रेंडली डिवाइस के मामले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। कंपनी लगातार अपने सस्ते और किफायती फोन लॉन्च कर रही है। हाल ही में कंपनी ने भारत में Lava Yuva 2 5G फोन लॉन्च किया है।

इस फोन की तुलना हम Lava Yuva 01 फोन से करने जा रहे हैं। ये दोनों ही फोन किफायती कीमत पर बेहतरीन फीचर्स प्रदान करते हैं। Yuva 2 5G फोन नए और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसमें 5G सपोर्ट, बेहतर प्रोसेसर और हाई क्वालिटी कैमरा शामिल है। दूसरी ओर Lava Yuva 01 अपनी कीमत के हिसाब से अच्छा विकल्प है।

Lava Yuva 2 5G vs Lava Yuva 01: नया या पुराना, कौन है बेहतर?

ऐसे में अगर आप दोनों फोन को लेकर दुविधा में हैं, तो ये तुलना डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी, कैमरा और कीमत के आधार पर आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। आइए जानते हैं कि आपको किसे खरीदना चाहिए?

Lava Yuva 2 5G और Lava Yuva 01 में अंतर

Lava Yuva 2 5G vs Lava Yuva 01: डिस्प्ले

Lava Yuva 2 में 6.67 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल्स दिया है। फोन की डिस्प्ले में 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 90 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट मौजूद है। जबकि, Lava Yuva 01 में Yuva 2 5G के मुकाबले 6.56 इंच की 1600x720px वाली डिस्प्ले दी गई है। इस फोन की डिस्प्ले 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले वाटर ड्रऑप नॉच के साथ दी गई है।

Lava Yuva 2 5G vs Lava Yuva 01: प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए Yuva 2 5G स्मार्टफोन में Octa-Core 6nm UNISOC T760 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Yuva 01 में Octa-Core Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है। यानी की कंपनी ने अपने Lava Yuva 2 5G फोन में Yuva 01 के मुकाबले प्रोसेसर को अपडेट किया है।

Lava Yuva 2 5G vs Lava Yuva 01: कैमरा में कौन है बेस्ट

Yuva 2 फोन के बैक साइड में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का रियर कैमरा और 2MP AI का सेकंडरी कैमरा दिया है। साथ ही बैक साइड में LED फ्लैश भी मौजूद है। बात करें Yuva 01 की तो इसमें भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है, लेकिन नए फोन के आगे पुराने फोन का कैमरा कमजोर नजर आता है। क्योंकि 01 मॉडल में 13MP+0.08MP का कैमरा मिलता है।

Lava Yuva 2 5G vs Lava Yuva 01: सेल्फी में किसका पलड़ा भारी

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के Lava Yuva 2 फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, Lava Yuva 01 फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा है। अब सेल्फी कैमरा के अंतर को आप खुद ही समझ सकते हैं।

Lava Yuva 2 5G vs Lava Yuva 01: पावर का मुकाबला

पावर के मामले में दोनों फोन समान है। जी हां, Yuva 2 5G और Yuva 01 दोनों में 5000mAh की बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी है।

Lava Yuva 2 5G vs Lava Yuva 01: कीमत में कितना अंतर

Lava Yuva 2 5G फोन को कंपनी ने 9,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है, जबकि Lava Yuva 01 की वर्तमान कीमत 7,599 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Recently Lava company has launched Lava Yuva 2 5G phone in India. We are going to compare this phone with Lava Yuva 01 phone. Let's know which phone is better for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X