Lava Yuva 3 भारत में 7 हजार से भी कम दाम में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Lava Yuva 3 Smartphone Price: अपने ग्राहकों के लिए देसी कंपनी ने Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसे Lava Yuva 3 के नाम से जाना जाएगा।
लावा युवा 3 में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आइए आपको यहां हम Yuva 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत तक की डिटेल्स बताते हैं।

Lava Yuva 3 की कीमत- लावा के लेटेस्ट फोन Lava Yuva 3 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये और 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,299 रुपये तय होता है।
इस फोन की बिक्री 7 फरवरी से ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर शुरू होगा। इसके साथ ही Lava के रिटेल नेटवर्क और Lava ई-स्टोर पर 10 फरवरी 2024 से उपलब्ध कराया जाएगा। कलर ऑप्शन के लिए Eclipse Black, Cosmic Lavender और Galaxy White में खरीद सकेंगे।

Lava Yuva 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस - Lava Yuva 3 में 6.5 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले दी गई है। जिसमें रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजोल्यूशन 720X1600 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में 4GB रैम मिल रहा है, इसके वर्चुअल रैम के जरिए 4GB तक बढ़ाया जा सकता है।
वहीं स्टोरेज की बात करें तो 64GB या 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Yuva 3 में UNISOC T606 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है।

Lava Yuva 3 कैमरा- फोन में कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल ट्रिपल AI रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर काम करेगा। कंपनी दो साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट और एंड्रॉयड 14 पर अपग्रेड का दावा करती है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ V5.0 और ऑडियो जैक 3.5mm दिया गया है। Lava Yuva 3 में प्रीमियम बैक डिजाइन के साथ साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








