Home
Mobile

Lava Yuva 3 की पहली सेल आज, जानिए कीमत, ऑफर व स्पेसिफिकेशन्स

Lava Yuva 3 Sale: स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा ने हाल ही में अपना Lava Yuva 3 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च किया था, जिसकी बिक्री आज से शुरू होने जा रही है।

Lava Yuva 3 की पहली सेल आज- लावा युवा 3 कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। जिसे खरीदारी के लिए आज यानि कि, 7 फरवरी से उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से खरीद सकेंगे।

Lava Yuva 3 की पहली सेल आज, जानिए कीमत, ऑफर व स्पेसिफिकेशन्स

पहली सेल के दौरान इस फोन पर कंपनी अपने ग्राहकों को बेतरीन डील ऑफर कर रही है। आपको बता दें, कम दाम में आपको इस फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ वर्चुअल रैम की भी फैसलिटी मिल रही है।

Lava Yuva 3 कीमत व ऑफर- लावा के इस लेटेस्ट फोन युवा 3 की बिक्री दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है। इसके 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये और दूसरे वेरियंट 4GB+128GB स्टोरेज की कीमत 7,299 रुपये है। लेकिन पहली सेल के दौरान ग्राहक इस फोन को बैंक डिस्काउंट के साथ EMI और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।

Lava Yuva 3 की पहली सेल आज, जानिए कीमत, ऑफर व स्पेसिफिकेशन्स

Lava Yuva 3 स्पेक्स- लावा युवा 3 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट वाला एचडी डिस्प्ले और रेजलूशन 720 x 1,600 पिक्सल मिलेगा। इसमें प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Unisoc T606 ऑक्टा-कोर चिपसेट शामिल किया गया है, जो 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। हालांकि, इसकी रैम को बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा- फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जिसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर और एक AI लेंस मिलेगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 5MP का कैमरा दिया गया है।

Lava Yuva 3 की पहली सेल आज, जानिए कीमत, ऑफर व स्पेसिफिकेशन्स

लावा ने अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh बैटरी शामिल की है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इस फोन में आपको फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Cosmic Lavender, Eclipse Black और Galaxy White शेड कलर के साथ खरीद जा सकता है। इस फोन का साइज 164.2mm x 76mm x 8.45mm है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The first sale of Lava Yuva 3 is starting from today. This device has features like AI camera, 128GB storage and 5000mAh battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X