भारत में लॉन्च हुआ Lava का नया स्टाइलिश स्मार्टफोन, कीमत 7,000 रुपये से भी कम
Lava ने अपना नया स्मार्टफोन Yuva 4 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने 7 हजार से भी कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स के साथ उपल्बध कराया है। अगर आप कम बजट में नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए आगे इसकी कीमत से लेकर उपलब्धता तक की डिटेल जानते हैं।
लावा का यह लेटेस्ट फोन शानदार लुक और स्मूद परफॉर्मेंस के साथ आता है। कीमत की बात करें तो 6,999 रुपये की शुरूआती कीमत वाले इस फोन में दो वेरिएंट है। 4GB/64GB स्टोरेज और 4GB/128GB स्टोरेज। युवा 4 आज यानी 28 नवंबर से लॉन्चिंग के बाद से ही लावा स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध है।

लावा ने युवा 4 को यूजर्स के लिए बेहतर अनुभव और बिक्री के बाद बेहतरीन सेवा देने के मकसद से लॉन्च किया है। यह फोन UNISOC T606 चिपसेट के साथ आता है और तीन आकर्षक कलर सी व्हाइट, ग्लॉसी ब्लैक और ग्लॉसी पर्पल में उपलब्ध है। Lava का उद्देश्य है कि ग्राहक स्टोर्स पर फोन को देखकर खरीदारी करें।
Lava Yuva 4 स्पेक्स
लावा युवा 4 में 6.56 इंच का HD+पंच होल डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे फ्लुइड व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC T606 चिपसेट दिया गया है, जो फास्ट और स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।
इसके अलावा Lava Yuva 4 में शानदार फोटोग्राफी के लिए 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका बेहतरीन डिजाइन और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर इसे स्टाइलिश और उपयोग में आसान बनाता है।
Lava Yuva 4 को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 4GB+4GB एक्सपेंडेबल रैम और 64GB या 128GB स्टोरेज के ऑप्शन है, जो पर्याप्त स्टोरेज स्पेस सुनिश्चित करते हैं। यह फोन लेट्सट Android 14 पर चलता है, जिसमें सरल और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








