Lava Yuva 4 vs Tecno POP 9 4G: कौन सा फोन आपकी उम्मीदों को करेगा पूरा?
Lava Yuva 4 vs Tecno POP 9 4G: भारतीय मार्केट में हाल ही में दो नए स्मार्टफोन्स Lava Yuva 4 और Tecno POP 9 लॉन्च हुए हैं। ये दोनों ही फोन्स 4G सर्विस देते हैं। बता दें कि इन दोनों फोन्स की कीमत में ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन अगर आप इस उलझन में फंसे हुए हैं कि कौन सा फोन बेहतर फरफॉर्मेंस देता है, किसमें ज्यादा अच्छी कैमरा क्वालिटी है और किसमें ज्यादा फीचर्स देखने को मिलेंगे।
यदि आपका जबाव हां हैं, तो आज हम आपके लिए दोनों फोन्स की तुलना लेकर आए हैं, जिससे आप अपने मन में उठ रहे सवालों के जबाव को पा सकते हैं। हमारे इस आर्टिकल में आपको दोनों फोन्स की बैटरी, प्रोसेसर और बैटरी आदि से जुड़ी सारी डिटेल्स मिलेगी। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं कि आपके लिए कौन सा फोन सही है?

Lava Yuva 4 और Tecno POP 9 4G में अंतर
डिस्प्ले:
Lava Yuva 4 में 6.56 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसकी स्क्रीन फ्लुइड व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। जबकि Tecno POP 9 4G में 720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन की डिस्प्ले 480 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर:
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Lava Yuva 4 में UNISOC T606 चिपसेट है, जो फास्ट और स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। बात करें Tecno POP 9 4G की तो इसमें MediaTek Helio G50 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद है। यह प्रोसेसर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।
स्टोरेज:
Yuva 4 में 4GB + 4GB एक्सपेंडेबल रैम और 64GB या 128GB स्टोरेज के ऑप्शन है, जो पर्याप्त स्टोरेज स्पेस सुनिश्चित करते हैं। टेक्नो के इस 4जी फोन में 6GB रैम दी गई है। इसमें 3GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट शामिल है। इसमें 64GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे आप 1टीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।
कैमरा क्वालिटी:
कैमरा की बात करें तो आपको Lava Yuva 4 में 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, Tecno POP 9 4G में 13MP का बैक कैमरा दिया गया है। यह फोन PDAF तकनीक से लैस है। इसमें LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। कैमरा देखकर तो आप समझ ही गए होंगे कि कौन सा फोन फोटोग्राफी को मजेदार बनाएगा।
बैटरी:
Lava Yuva 4 को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। टेक्नो का फोन भी 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। यानी की बैटरी के मामले में दोनों फोन्स एक जैसे नजर आते हैं।
कीमत:
Lava Yuva 4 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। वहीं, Tecno POP 9 4G को आप 6,699 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








