Home
Mobile

Lava आज भारत में 10 हजार से कम दाम में नया 5G फोन करेगा लॉन्च, जानें फीचर्स

Lava Yuva 5G Launch: स्मार्टफोन ब्रांड लावा (Lava) आज भारत में अपनी नई 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Lava Yuva 5G के नाम से जाना जाएगा। कुछ दिन पहले ही ब्रांड ने लावा युवा 5G को टीज़ करना शुरू किया था। जिससे यह कंफर्म हो गया है कि, इसमें 50MP कैमरा होगा।

जारी किए गए टीजर वीडियो से इस फोन फीचर्स की अन्य डिटेल्स भी सामने आए हैं। इतना ही नहीं लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कीमत पर से भी पर्दा उठ चुका है। यह फोन 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में दस्तक देगा।

आज यानी 30 मई को दोपहर 12 बजे इसे पेश किया जाएगा। नाम से अंदाजा लग चुका है कि, यह एक 5G फोन है। जिसे युवा यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार गया है। टीजर से यह पुष्टि हो चुकि है कि, 50MP का कैमरा इसमें शामिल होगा। लावा युवा 5G फोटोग्राफी के लिहाज से कम बजट में बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

इसके अलावा बैक में एक और सेकेंडरी लेंस मिलेगा, हालांकि अभी यह कंफर्म नहीं हो सकता है कि, यह कितने मेगापिक्सल का होगा। वहीं सेल्फी के लिए इसमें सामने की तरफ एक पंच होल के अंदर 8MP का फ्रंट कैमरा होगा।

Lava आज भारत में 10 हजार से कम दाम में नया 5G फोन करेगा लॉन्च

इसमें Unisoc T750 चिपसेट दिया गया है। ट्वीट से यह पता चलता है कि, यह एक 6nm चिपसेट है, जिसमें दो कॉर्टेक्स-A76 कोर (2.0GHz) और छह A55 कोर (1.8GHz) हैं। साथ ही एक माली-G57 MC2 GPU भी इसमें शामिल है।

यह डाइमेंशन 6100+ जैसा ही है, लेकिन CPU और GPU मीडियाटेक चिप के मुकबले में यह कम क्लॉक पर संचालित होता है। इसमें 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी मिल सकती है। कीमत की बात करें तो यह बाजार में 10,000 रुपये से कम दाम में एंट्री कर सकता है।

Lava आज भारत में 10 हजार से कम दाम में नया 5G फोन करेगा लॉन्च

इस 5G फोन को गीकबेंच पर मॉडल नंबर LXX513 के साथ स्पॉट किया जा चुका है, जिससे इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुके हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार यह फोन एंड्रॉइड 14 पर काम करेगा। जिसमें 6GB या 8GB रैम दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन चिपसेट से लैस किए जानें की उम्मीद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava Yuva 5G launch today in india with a Unisoc T750 know price and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X