10 हजार से भी कम दाम में Lava Yuva 5G लॉन्च, 5 जून से शुरू होगी बिक्री, जानें कीमत व फीचर्स
Lava Yuva 5G Price: घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, अपना नया हैंडसेट Lava Yuva 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
जिसे 90Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.52-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ उपलब्ध कराया गया है। लावा के इस लेटेस्ट फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon , लावा ई-स्टोर और लावा रिटेल आउटलेट्स के जरिए की जाएगी।

कंपनी के अनुसार इस स्मार्टफोन को जेन-जेड ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ इन-फैशन बॉक्सी डिजाइन और हाई-परफॉर्मेंस बजट रेंज प्रोसेसर मिलेगा।
Lava Yuva 5G की कीमत व उपलब्धता- इस फोन को कंपनी ने 64GB और 128GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपये और 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 9,999 रुपये तय हुआ है।

इस फोन को ग्राहक 5 जून से अमेजन इंडिया, लावा ई-स्टोर और लावा रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह मैट फिनिश के साथ मिस्टिक ब्लू और मिस्टिक ग्रीन दो कलर में उपलब्ध होगा।
Lava Yuva 5G के स्पेसिफिकेशन- लावा युवा 5G स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.52-इंच HD+ डिस्प्ले मिल रही है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए UNISOC T750 चिपसेट दिया गया है, जो एक 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। जिसे Mali-G57 MC2 GPU के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा- इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2MP का एक अन्य कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके कैमरा फीचर्स की बात करें तो लावा पोर्ट्रेट, अल्ट्रा-रिज़ॉल्यूशन, ब्यूटी, HDR, नाइट, AI, PRO, पैनोरमा, स्लो मोशन, टाइमलैप्स, ऑडियो नोट, मोशन फोटो लिया जा सकता है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000 mAh की बैटरी शामिल की है। ओएस की बात करें तो यह स्मार्टफोन इंटरफेस के साथ Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा ।
कंपनी ने अपने इस डिवाइस को लेकर Android 14 और दो साल के सुरक्षा अपडेट का वादा भी किया है। अगर आपको भी कम बजट में तगड़े प्रोसेसर वाला नया फोन चाहिए तो, लावा का यह लेट्स्ट फोन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








