Lava Yuva 5G की इस हफ्ते भारत में होने जा रही एंट्री, कीमत भी होगा कम, जानें सभी फीचर्स
Lava Yuva 5G Launch Date: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Lava अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया बजट फोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसे मार्केट में Lava Yuva 5G के नाम से पेश किया जाएगा। यह फोन देश में 30 मई को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर वीडियो में इस डिवाइस को एक फ्लैट फ्रेम के साथ देखा जा सकता है।
उम्मीद है, कि इस फोन का पावर बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर के रूप में भी काम करेगा। यह फोन दो कलर ऑप्शन ब्लू और ग्रीन में उपलब्ध होगा। वहीं ब्रांड की मानें तो फोन में मैट फिनिश के साथ एक प्रीमियम ग्लास बैक दिया जा रहा है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत और खासियत से रूबरू करवाते हैं।

Lava Yuva 5G लॉन्च के बाद ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके टीजर वीडियो से इसके डिजाइन पर से भी पर्दा उठ चुका है। लावा के इस आगामी फोन में ग्राहकों को सर्कुलर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा।
इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही इसमें ग्लास का रियर पैनल मैट फिनिश दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि, इसके रियर पैनल पर नीचे साइट में Lava की ब्रांडिंग मिल रही है।

इसके अलावा इस 5G फोन को गीकबेंच पर मॉडल नंबर LXX513 के साथ स्पॉट किया जा चुका है, जिससे इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुके हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार यह फोन एंड्रॉइड 14 पर काम करेगा। जिसमें 6GB या 8GB रैम दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन चिपसेट से लैस किए जानें की उम्मीद है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल कि जा सकती है। फिलहाल इस फोन को लेकर यही जानकारी सामने आई है, और अधिक जानकारी के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।
इस फोन की अमेजन पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। कीमत की बात करें तो इसे10,000 रुपये से भी कम दाम में लाया जा सकता है।

गौरतलब है कि, Lava ने हाल ही में अफोर्डेबल कैटेगरी में O2 को भी पेश किया था। जिसमें परफॉरमेंस के लिए ऑक्टाकोर Unisoc T616 SoC प्रोसेसर दिया गया है। जबकि, बैटरी की बात करें तो इसमें इसमें 5,000 mAh की बैटरी वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








