Home
Mobile

Lava Yuva Smart भारत में 6,000 रुपये कीमत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता

स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने Lava ने पिछले महीने Lava Yuva 2 G के लॉन्च के बाद अब युवा सीरीज के तहत नया बजट 4G स्मार्टफोन Lava Yuva Smart फोन लॉन्च किया है। इसमें 6.75 इंच की HD+2.5D LCD स्क्रीन दी गई है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस ऑफर करती है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन और फीचर्स युवा यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

Lava Yuva Smart फोन UNISOC 9863A SoC द्वारा संचालित है, जिसमें 3GB RAM और 3GB वर्चुअल RAM के साथ शानदार रैम विस्तार फीचर है। यह फोन Android 14 Go Edition पर चलता है, जो स्मूद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। इसके साथ ही इसमें 13MP का रियर कैमरा, सेकेंडरी AI कैमरा और HDR, पोट्रेट, नाइट मोड जैसे फीचर्स के साथ बेहतरीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देता है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर उपलब्धता और सभी फीचर्स से रूबरू करवाते हैं।

Lava Yuva Smart भारत में 6,000 रुपये कीमत में लॉन्च

Lava Yuva Smart कीमत और उपलब्धता

लावा युवा स्मार्ट की शुरुआती कीमत 6,000 रुपये कंपनी ने तय किया है। इस फोन के साथ आपको 1 साल की वारंटी और घर पर फ्री सर्विस भी मिल रहा है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ग्लॉसी ब्लू, ग्लॉसी व्हाइट और ग्लॉसी लैवेंडर में खरीदा जा सकता है।

Lava Yuva Smart स्पेसिफिकेशन

लावा युवा स्मार्ट फोन में आपको 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इस इसमें ऑक्टा-कोर 28nm UNISOC 9863A प्रोसेसर शामिल है, जिसे 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज से जोड़ा गया है। हालांकि, माइक्रोएसडी के साथ इसके 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन एंड्रॉइड 14 गो एडिशन के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13MP रियर कैमरा, सेकेंडरी AI कैमरा, LED फ्लैश के साथ 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा डुअल सिम, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, FM रेडियो, बॉटम-पोर्टेड स्पीकर और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिल रहा है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने अपने इस बजट फोन में 10W चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 802.11 एसी, डुअल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.2, GPS, USB टाइप-सी मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की वजन 193.3 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava Yuva Smart Launches in India at Just Rs.6000, Check Specs and Availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X