Home
Mobile

देसी कंपनी ने लॉन्च किया 6499 रुपये में नया फोन, 5000mAh बैटरी और 13MP प्राइमरी कैमरा सेटअप से लैस

घरेलू कंपनी Lava ने भारतीय मार्केट में Lava Yuva Star 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसको मात्र 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर कंपनी लेकर आई है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर UNISOC प्रोसेसर है। फोन 5,000mAh की बैटरी से पावर लेता है और इसमें एंड्रॉइड 14 Go ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

इसमें यूजर्स को ब्लोटवेयर फ्री एक्सपीरियंस मिलता है। यूजर्स को क्लीनर और सेफर एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें कोई भी प्री-इंस्टॉल्ड ऐप नहीं मिलता है। इसकी कीमत और सेल के बारे में यहां बताने वाले हैं।

6499 रुपये में लॉन्च हुआ Lava Yuva Star 2

Lava Yuva Star 2: प्राइस और अवेलेबिलिटी

फोन केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इसमें 4GB LPDDR4X रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसे रेडिएंट ब्लैक और स्पार्कलिंग इवोरी कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर 1 मई से शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

लावा युवा 2 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आया है। इसमें ग्लॉसी रियर डिजाइन दिया गया है। इसमें रियर पैनल पर सिंगल कैमरा सेटअप है, जिसमें 13MP प्राइमरी सेंसर लगा हुआ है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा मिलता है।

इसमें 10W चार्जिंग का सपोर्ट है और बैटरी 5,000mAh की है। इसमें एंड्रॉइड गो ओएस है, जो एंड्रॉइड 14 का लाइटर वर्जन है। एंट्री-लेवल फोन छोटे टास्क हैंडल करने के लिए किफायती दाम में अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जिस कीमत पर इस फोन को लॉन्च किया गया है, उस रेंज में पहले से कई और डिवाइस मौजूद हैं।

अगर आप चाहें तो उन्हें भी खरीद सकते हैं। इनमें Samsung Galaxy M05, Redmi A3X, POCO C61 5G जैसे फोन शामिल है। इन सभी बड़ी बैटरी और डिस्प्ले के साथ अच्छे फीचर्स मिलते हैं। सैमसंग के फोन की कीमत 6,249 रुपये है। पोको का 5G स्मार्टफोन भी इसी रेंज में आता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X