Home
Mobile

लीक पोस्टर से Galaxy A06 5G की भारत में कीमत का खुलासा

Samsung के आने वाले गैलेक्सी A06 5G की चर्चा अब तेज हो गई है। टिप्सटर अभिषेक यादव ने हाल ही में फोन का आधिकारिक पोस्टर जारी किया है, जिसमें इसकी भारतीय कीमत का खुलासा हुआ है।

Galaxy A06 5G की कीमत

पोस्टर के मुताबिक Galaxy A06 5G की शुरूआती कीमत 10,499 रुपये होगी, जो इसे किफायती 5G ऑप्शन बनाता है। सैमसंग नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ डील को और आकर्षक बना रहा है। इसके अलावा सैमसंग केयर+ पर सीमिय समय के लिए स्क्रीन रिप्लेसमेंट कवरेज मात्र 129 रुपये में मिलेगा, जो सामान्य 699 रुपये से कम है।

Galaxy A06 5G की भारत में कीमत का खुलासा

आपको बता दें, इसका 4G वर्जन 4GB+64GB स्टोरेज फ्लिपकार्ट पर 9,400 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि 5G वर्जन में बेहतर चिपसेट और शानदार रिफ्रेश रेट है, जो 1000 रुपये की अतिरिक्त कीमत को सही ठहराता है। 4G वर्जन की तरह सैमसंग 5G वर्जन में भी बॉक्स में चार्जिंग एडॉप्टर शामिल नहीं करेगा।

गैलेक्सी A06 5G, गैलेक्सी F06 5G का रिब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है, जिसे पिछले हफ्ते 500 रुपये कम कीमत पर लॉन्च किया गया था। जबकि F06 5G केवल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है, A06 5G ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर में उपलब्ध हो सकता है।

Galaxy A06 5G के स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी A06 5G में 6.7-इच HD+LCD डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो कीमत के हिसाब से अच्छा है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट द्वारा संचालित है, और 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन Android 15-आधारित One UI 7 पर चलता है, जो बजट डिवाइस के लिए एक शानदार फीचर है।

गैलेक्सी A06 5G में 50MP मेन सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप है, जबकि 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसमें 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी, डुअल-सिम 5G सपोर्ट और IP54 रेटिंग भी शामिल है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Leaked Official Poster Unveils India Price for Upcoming Galaxy A06 5G
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X