श्याओमी नोट 2 है किसकी कॉपी
श्योमी मी नोट 2, जल्द में मार्केट में यूजर्स के सामने होगा। गैजेट मार्केट में इस डिवाइस को लेकर कई तरह के कयास लगाएं जा रहे हैं।

हाल ही में लीक तस्वीरों के आधार पर गैजेट पंडितों का मानना है कि यह काफी कुछ सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 से मिलता-जुलता है।
आइए डालते हैं एक नजर कि किस प्रकार ये सैमसंग गैलेक्सी की तरह माना जा रहा है:
ड्यूल कैमरा लेंस
इस फोन में ड्यूल कैमरा लेंस बैक में दिया गया है। बिलकुल यही फीचर गैलेक्सी नोट 7 में भी दिया गया है।
क्यूएचडी डिस्प्ले
इस फोन में क्यूएचडी डिस्प्ले दिया गया है जो कि फिलहाल कुछ ही फोन में आ रहा है जिनमें से एक नोट 7 है।
स्नैपड्रेगन 821 एसओसी
अगर लीक तस्वीरों और अफवाहों पर ध्यान दें तो इसका प्रोसेसर सबसे लेटेस्ट होगा यानि 821।
रैम और स्टोरेज
इस फोन की रैम 6 जीबी और स्टोरेज 128 जीबी होगा, जोकि काफी लेटेस्ट है।
डिजाइन
इस फोन की डिजाइन काफी टेम्पटिंग है जिसमें राउंड कॉर्नर और मेटेलिक बॉडी दी गई है।
दो वेरिएंट
सुनने में आ रहा है कि यह फोन दो वेरिएंट में अााएगा, जिसमें से एक में राउंड कॉर्नर होंगे और दूसरे में फ्लैट होगा।
बैट्री
इस फोन की बैट्री 3600 एमएएच होगी।
कीमत
इस फोन की कीमत, लगभग 25000 रूपए होगी।


Click it and Unblock the Notifications