दो सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन के बारे में जानिए और अपना पसंदीदा फोन चुनिए
अगर आप कोई महंगा फोन खरीदने का मन बना रहे हैं जिसकी कीमत 30-40 हजार या उससे ज्यादा हो। अगर आप ऐसा कोई फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। हम अपने इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही दो स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत इस रेंज के करीब या इससे ज्यादा है।

इन लिस्ट में दो सबसे बेहतरीन प्रीमियम स्मार्टफोन है। इसमें एक स्मार्टफोन वनप्लस कंपनी का है, जिसका अभी भारत में काफी क्रेज चल रहा है। वहीं दूसरा प्रीमियम स्मार्टफोन सैमसंग कंपनी का है, जो कुछ साल पहले तक भारतीय यूजर्स का पसंदीदा ब्रांड था। लिहाजा आइए शुरू करते हैं।
Samsung Galaxy A70
सैमसंग की इस नई ए सीरीज को हाल ही में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में यह एक बड़ा बेहतरीन स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन के बारे में हम आपको पहले भी बता चुके हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी है। सैमसंग कंपनी 3 अप्रैल को अपना एक इवेंट आयोजित करने जा रही है।
जिसमें कंपनी अपना अपकमिंग पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन Galaxy A90 भी लॉन्च कर सकती है। वहीं, कंपनी Galaxy A70 के बारें में कुछ खुलासे कर सकती है। बताया दा रहा है कि Galaxy A70 में Infinity-U डिस्प्ले दी गई है, जो नॉच कट-आउट के साथ आएगी वहीं फोन में ट्रिपल रियर कैमरा और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
सामने आई कुछ लीक्स से पता चलता है कि सैमसंग अपने Galaxy A70 स्मार्टफोन में 6.7-इंच की फुल HD+ सूपर AMOLED डिस्प्ले को पेश कर सकती है। वहीं कैमरा की बात करें तो फोन में 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने चिपसेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन को 128जीबी स्टोरेज और 6जीबी और 8जीबी रैम ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
जैसा हम आपको पहले बता चुके हैं कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च करेगी। वैसे कंपनी ने अपने ट्रिपल कैमरा के बारें में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। हालांकि इसमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को सपोर्ट करेगी। वहीं, स्मार्टफोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे सिक्योरिटी फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus 6T
फोन के बारें में गहराई से बात की जाए तो, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर पर चलता है। जिसमें 2 वेरियंट पेश किए गए हैं। जिसमें 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। OnePlus 6T में एक डिवाड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। जो फोन के टॉप पर सिर्फ सेल्फी कैमरे के लिए जगह छोड़ता है। बता दें, स्मार्टफोन में हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट रीडर को शामिल किया गया है।
स्मार्टफोन में डुअल रीयर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 16 मेगापिक्सेल प्राइमरी सेंसर और 20 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर शामिल है। साथ ही कैमरा ओआईएस, ईआईएस और 480 एफपीएस slow-mo वीडियो को सपोर्ट करता है। OnePlus 6T में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। बता दें, स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ 6.41 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। सॉफ्टवेयर के फ्रंट पर, OnePlus 6T OxygenOS पर बेस्ड एंड्रायड 9.0 पाई के साथ आता है। कंपनी ने बताया कि वह यूआई में बदलाव करेगा। हम सॉफ़्टवेयर tweaks के माध्यम से कैमरा सुधार की भी उम्मीद कर सकते हैं। दुर्भाग्यवश, OnePlus 6 में वायरलेस चार्जिंग या water और dust resistance के लिए आईपी रेटिंग नहीं होगी।
बता दें, OnePlus 6T स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज मिरर ब्लैक वेरिएंट की कीमत $549 (लगभग 40,300 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, 8 जीबी + 128 जीबी मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट की कीमत $579 (लगभग 42,500 रुपये) है। बता दें, 8 जीबी + 256 जीबी मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट को $629 (लगभग 46,200 रुपये) में खरीदा जा सकता है। हालांकि भारत में फोन की कीमत का खुलासा भारत में फोन लॉन्च होने के बाद ही होगा।


Click it and Unblock the Notifications








