Home
Mobile

लेईको ने भारत में पहले एपिक 919 फेस्टिवल में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

By Agrahi

ग्लोबल इंटरनेट और टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको ने भारत में अपनी एक खास जगह बना ली है। अपने सुपर प्रोडक्ट्स से कंपनी भारतीय यूज़र्स का भरोसा जीतने में सफल रही है। कंपनी को भारत में काफी बेहतर रिस्पोंस भी मिला है। हाल ही में लेईको के द्वारा आयोजित एपिक 919 शॉपिंग फेस्टिवल में कंपनी ने रिकॉर्ड सेल की है।

लेईको ने 19 सितंबर को भारत में एक ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित किया था, जो कि करीब 24 घंटों के लिए था। फेस्टिवल के अंत में लेईको ने कई रिकॉर्ड सेल की हैं। लेईको ने करीब 70,000+सुपरफोन, 2000+ सुपरटीवी और करीब 20,000 एक्सेसरीज़ बेचे हैं। लेईको ने उम्मीद से ज्यादा रेवेन्यु इस सेल में प्राप्त किया है।

बेहतरीन प्रतिक्रिया

बेहतरीन प्रतिक्रिया

भारत में लेईको ने काफी शानदार परफॉरमेंस के चलते बेहतरीन प्रतिक्रिया हासिल की है। 100 करोड़ से ऊपर की सेल के साथ लेईको ने एक रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी आगे भी इसी तरह डील्स और रिवार्ड्स पेश करेगी।

919 एपिक सेल रही सफल

919 एपिक सेल रही सफल

भारत में भी लेईको को चाइना और हांगकांग जैसे ही रिसपोंस मिला है। चाइना में लेईको ने 919 एपिक सेल के दौरान 866,000 सुपर टीवी और 1,178,000 से ज्यादा सुपरफोन बेचे थे।

लेईको एक्सेसरीज़

लेईको एक्सेसरीज़

लेमॉल पर उपलब्ध लेईको एक्सेसरीज़ को भी काफी शानदार रिसपोंस मिला है। ले मॉल पर करीब 20,000 से अधिक एक्सेसरीज़ के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया है।

फ्लिप्कार्ट भी है खुश

फ्लिप्कार्ट भी है खुश

इस इवेंट के बारे में बात करते हुए मोबाइल, फ्लिप्कार्ट, वाईस प्रेसिडेंट अजय यादव ने कहा है कि लेईको के साथ पार्टनरशिप काफी शानदार रूप से आगे बढ़ रही है। इस दौरान लेईको ने काफी तरक्की हासिल की है। फ्लिप्कार्ट पर ब्रांड काफी सफल रही है।

सितंबर 19 को थी सेल

सितंबर 19 को थी सेल

कंपनी का यह फेस्टिवल सितंबर 19 को लेमॉल और फ्लिप्कार्ट पर लाइव हुआ था जो कि 24 घंटों के लिए था।

 
Best Mobiles in India

English summary
LeEco Crosses Rs. 100 Crore Mark in their First Ever EPIC 919 Festival in India!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X