लेईको का एपिक 919 सुपरफैन फेस्टिवल, मिलेंगी जबरदस्त डील
ग्लोबल इंटरनेट और टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको ने अपने इंडियन फैन्स के लिए शानदार एपिक 919 सुपरफैन फेस्टिवल शुरू होने को है। भारत में आयोजित हुआ यह सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल है। ऐसा अनुभव इंडियन यूज़र्स ने पहले शायद कभी नहीं किया हो।
लेईको का यह शानदार इवेंट 19 सितंबर की रात से शुरू होगा। जिसका आयोजन कंपनी अपनी ऑनलाइन साईट लेमॉलडॉटकॉम और फ्लिप्कार्ट पर करेगी। इस फेस्टिवल के दौरान भारतीय यूज़र्स को कई शानदार डिस्काउंट और डील्स पेश की जाएंगी जिनका भारतीय यूज़र जमकर फायदा उठा सकते हैं। आपको बता दें कि यह फेस्टिवल केवल 24 घंटों के लिए होगा।
हम यहाँ आपको बता रहे हैं इस फेस्टिवल के दौरान पेश होने वाली बेस्ट डील्स के बारे में-
ले 2
लेमॉल से लेईको का ले 2 खरीदने पर लेमॉल का 3,000 रुपए का कूपन मिलेगा। एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा या फिर एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर छह महीने नो कॉस्ट ईएमआई, 2000 रुपए का मेकमायट्रिप गिफ्ट कार्ड और 4,900 रुपए की एक साल की लेईको मेम्बरशिप मिलेगी। जबकि फ्लिप्कार्ट पर खरीदने से एक्सचेंज पर 3000 रुपए का ऑफ मिलेगा, 10 प्रतिशत ऑफ मिलेगा कुछ क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर, 2000 रुपए का मेकमायट्रिप गिफ्ट कार्ड और 4,900 रुपए की एक साल की लेईको मेम्बरशिप मिलेगी।
ले मैक्स 2
लेमॉल से लेईको का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने पर 3000 रुपए का ऑफ, एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा या फिर एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर छह महीने नो कॉस्ट ईएमआई, 1990 रुपए के सीडीएलए इयरफोन, 6000 रुपए का मेकमायट्रिप गिफ्ट कार्ड और 4,900 रुपए की एक साल की लेईको मेम्बरशिप मिलेगी।
जबकि फ्लिप्कार्ट पर खरीदने से एक्सचेंज पर 3000 रुपए का ऑफ मिलेगा, 10 प्रतिशत ऑफ मिलेगा कुछ क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर, 1990 रुपए के सीडीएलए इयरफोन, 6000 रुपए का मेकमायट्रिप गिफ्ट कार्ड और 4,900 रुपए की एक साल की लेईको मेम्बरशिप मिलेगी।
ले 1एस इको
यदि आप ले 1एस इको को फ्लिप्कार्ट से खरीदेंगे तो आपको 1000 रुपए का ऑफ मिलेगा। 10 प्रतिशत ऑफ मिलेगा कुछ क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर, 1300 रुपए हेडफोन, मेकमईट्रिप का 1000 रुपए का गिफ्ट कार्ड भी मिलेगा।
सुपर3 एक्स55 सुपरटीवी
यूज़र्स लेमॉल और फ्लिप्कार्ट से लेईको का सुपर3 एक्स55 सुपरटीवी, कॉस्ट फ्री ईएमआई पर घर ले जा सकते हैं। लेमॉल पर प्रीबुकिंग से खरीदने पर साउंडबार के साथ 19,999 रुपए का वायरलेस सबवूफर फ्री पा सकते हैं।
सुपर3 मैक्स65 और सुपर3 एक्स65
सुपर3 मैक्स65 और सुपर3 एक्स65 के साथ कॉस्ट फ्री ईएमआई उपलब्ध है। फ्लिप्कार्ट पर एक्सचेंज ऑफर के तहत यूज़र्स को प्रोडक्ट एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है वो भी 25,000 रुपए तक का।
एक्सेसरीज़ पर डील
टीवी और स्मार्टफोन के अलावा लेईको एक्सेसरीज़ पर भी खास डील्स हैं।
ब्लूटूथ हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर और सीडीएलए टाइप सी इयरफोन पर 500 रुपए का ऑफ।
इयर हेडफोन रिज़र्व पर 250 रुपए का ऑफ।
केस और कवर पर 200 रुपए का ऑफ।
रिंग ब्रैकेट पर 100 रुपए का ऑफ।
तो भूलकर भी इस फेस्टिवल को भुल्मे की भूल मत कीजिएगा।


Click it and Unblock the Notifications