Home
Mobile

अमेज़न और स्नैपडील से लेईको की ई-कॉमर्स पार्टनरशिप

By Agrahi

ग्लोबल इंटरनेट और टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको ने अपना ई-कॉमर्स का काम अमेज़न इंडिया और स्नैपडील के साथ आगे बढ़ा दिया है। यह कंपनी के फ्लैगशिप ले मैक्स 2 के लिए मल्टी प्लेटफ़ॉर्म स्ट्रेटेजी का ही एक हिस्सा है। भारत में चल रहे इस त्यौहारी सीजन को लेईको और भी शानदार बनाना चाहती है।

लेईको ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन ले मैक्स 2 की नई कीमत 17,999 रुपए पेश की है। इस कीमत में ग्राहकों को 5.7 इच डिस्प्ले, 21एमपी रियर कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4जीबी रैम वाला यह शानदार स्मार्टफोन मिलेगा।

इस पार्टनरशिप पर बात करते हुए लेईको इंडिया के सीओओ अतुल जैन ने कहा है कि, 'फ्लिप्कार्ट के साथ लेईको का रिश्ता काफी शानदार रहा है और उन्हें भरोसा है कि आगे भी यह ऐसे ही चलता रहेगा। अपने फ्लैगशिप ले मैक्स 2 को अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए कंपनी अमेज़न इंडिया और स्नैपडील के साथ आगे बढ़ रही है। उम्मीद है कि लोगों को ले मैक्स 2 अच्छा अनुभव होगा, यह अब 17,999 रुपए में उपलब्ध है।' इसी के साथ लेईको अब भारत में सभी बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद है।

अमेज़न इंडिया

अमेज़न इंडिया

अमेज़न इंडिया के केटेगरी लीडर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स अरुण श्रीनिवासन का कहना है कि, लेईको के साथ पार्टनरशिप करके हम बेहद खुश हैं। हमें उम्मीद है कि लेईको का ले मैक्स 2 ग्राहकों में एक बेहद पॉपुलर चॉइस वाला डिवाइस बनेगा।'

स्नैपडील

स्नैपडील

स्नैपडील के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, पार्टनरशिप और स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव टोनी नविन के ने कहा, 'लेईको के साथ पार्टनरशिप कर हम अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देना चाहते हैं।'

ले मैक्स 2

ले मैक्स 2

ले मैक्स 2 लेईको का एक शानदार स्मार्टफोन है, जो कि न केवल अच्छे लुक्स और डिज़ाइन के साथ आता है बल्कि इसके फीचर्स भी कमाल हैं। जो भी यूज़र्स एक बेहद शानदार स्मार्टफोन का अनुभव करना चाहते हैं वो इस पावरफुल स्मार्टफोन को चुन सकते हैं।

स्पेशल प्राइस ऑफर

स्पेशल प्राइस ऑफर

इस त्यौहारि सीजन के खास मौके पर लेईको का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक खास कीमत में उपलब्ध होगा। इसे लेमॉल, फ्लिप्कार्ट, स्नैपडील, अमेज़न इंडिया और स्नैपडील से नई कीमत 17,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

1000 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट

1000 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट

लेमॉल से खरीदने वाले ग्राहकों को बता दें कि 30 सितंबर को एक फ़्लैश सेल आयोजित की जाएगी। जिसमें 2000 स्पेशल वाउचर, ग्राहकों को दिए जाएंगे, इसमें 1000 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा जो कि 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक है।

 
Best Mobiles in India

English summary
LeEco expands e-commerce partnerships With Amazon & Snapdeal. Read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X