भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने आया लेईको सुपरफ़ोन
चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी लेईको ने मंगलवार को भारत में अपना मेड फॉर इंडिया प्रोडक्ट पेश किया है। कंपनी ने मुंबई में एक इवेंट के दौरान 'ले 1एस' इको पेश किया है, जिसमें कंपनी की 'सुपरटेंमेंट सर्विस' दी गई है। ले 1एस इको एक नया स्मार्टफोन है लेकिन इसे ले 1एस का सॉफ्टवेयर अपडेटेड वर्जन भी माना जा सकता है।

आपको बता दें कि मुंबई में हुए इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शामिल हुए हैं। इसे फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग की गयी है।
आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खास बातें-
#1
ले 1एस इको में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गुआ है। जो कि इस कीमत में काफी शानदार है।
#2
फोन में ओक्टा कोर मीडिया टेक चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ इसमें पॉवर वीआर ग्राफ़िक्स फीचर भी है।
#3
ले 1एस इको में 3 जीबी की दमदार रैम है। जो कि ग्राहकों को काफी लुभा सकती है। साथ ही इसमें 32जीबी की स्टोरेज भी है।
#4
इस हैंडसेट में 3000 mAh बैटरी दी गई है। लेईको के इस शानदार फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया है जो कि फ़ास्ट चार्जिंग फीचर देती है। साथ ही इस स्मार्टफोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
#5
ले 1एस इको में 13मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








