Home
Mobile

लेइको ने भारत में लॉन्च किए दो सुपरफोन ले मैक्स और ले 1एस

By Agrahi

चीनी स्मार्टफोन निर्माता लेइको ने बुधवार को भारतीय बाजार में दो सुपरफोन- ले मैक्स और ले 1एस लांच किया। इन फोन को कंपनी के नवनियुक्त मुख्य परिचालन अधिकारी (भारत) अतुल जैन ने यहां लांच किया।

लेइको ने भारत में लॉन्च किए दो सुपरफोन ले मैक्स और ले 1एस

इन फोन की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होकर 69,999 रुपये तक है और इन्हें ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। लेइको पहले लेटीवी के नाम से जानी जाती थी।

लेइको ने भारत में लॉन्च किए दो सुपरफोन ले मैक्स और ले 1एस

कंपनी ने बताया कि ले 1एस का फ्लैश सेल 6 जनवरी को होगा। ले मैक्स के 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को सिल्वर कलर में 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस हैंडसेट का 128 जीबी स्टोरेज वाला गोल्ड वेरिएंट भी है। इसकी कीमत फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। 128 जीबी स्टोरेज और सेफायर डिस्प्ले एडिशन को सीमित संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा। पिंक रंग वाला यह स्मार्टफोन 69,999 रुपये में मिलेगा।

लेइको ने भारत में लॉन्च किए दो सुपरफोन ले मैक्स और ले 1एस

2004 में स्थापित लेटीवी कई तरह प्रोडक्ट उपलब्ध कराने वाली कंपनी बन चुकी है। यह लाइव स्ट्रीमिंग, क्लाउड, ई-कॉमर्स और स्मार्ट टीवी के व्यापार में है। पिछले साल ही कंपनी ने स्मार्टफोन बेचना भी शुरू किया था।

लेइको ने भारत में लॉन्च किए दो सुपरफोन ले मैक्स और ले 1एस

गौरतलब है कि ले मैक्स को सबसे पहले चीन में पिछले साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। वहीं, ले 1एस को अक्टबूर में 1,099 चीनी युआन (करीब 11,250 रुपये) में पेश किया गया था। भारतीय बाजार इस कंपनी के लिए चीन के बाहर पहला बाजार होगा जहां ले मैक्स और ले 1एस को पेश किया जा रहा है।

जैन ने आईएएनएस को बताया, "हमने यहां के बाजार में एक इंटरनेट पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए प्रवेश किया है जो कि आश्चर्यजनक रूप से तेज होने के साथ ही सस्ता भी होगा।"

ये भी पढ़ें : सिलिकॉन वैली में भारतियों का जलवा!

 
Best Mobiles in India

English summary
LeEco, earlier known as LeTv, launched a two smartphones Le 1s and Le Max. The price of these Phones starts from 10,999 to 69,999 rupees.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X