लेईको ले 2: अगली फ़्लैश सेल शुरू, क्या आपने किया रजिस्टर?
लेईको ले 2 की अगली फ़्लैश सेल शुरू हो चुकी है। यह सेल 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे शुरू हुई है। यदि आपने भी इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है तो आपका इंतजार बस खत्म ही हुआ।
जो भी उपभोक्ता फ्लिप्कार्ट पर फ़्लैश सेल के जरिए लेईको ले 2 को खरीदेंगे उन्हें वोडाफ़ोन की ओर से डबल डाटा ऑफर दिया जाएगा। लेईको इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ने कहा है कि, "भारत में लोगों के फोन के प्रति उत्साह को देख वह काफी खुश हैं। ले 2 और ले मैक्स 2 दोनों ही फोन के लिए काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं हैं। हम भारतीय यूजर्स को लेईको सुपरफोन और सुपरऑफर्स से खुश करने की पूरी कोशिश करेंगे।"
रजिस्ट्रेशन पेज
LeMall
http://in.lemall.com/in/campaigns/Le20620.html?cps_id=SMFB_le2_20160617_FB
Flipkart
http://www.flipkart.com/leeco-le-2/p/itmejeucxaxmnk8k?pid=MOBEJEUCS2Z4N2E2
डिस्प्ले
लेईको ले 2 में आपको 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जैसा कि ले 1एस में दिया था। पॉवर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट दिया गया है।
स्टोरेज
ले 2 में 3जीबी की दमदार रैम है और इसकी इंटरनल मैमोरी 32जीबी है, इसमें मैमोरी बढ़ाने का विकल्प नहीं है।
कैमरा
ले 2 में 16मेगापिक्सल का नया इमेज सेंसर है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह फोन 4जी एलटीई बैंड सपोर्ट करता है।
बैटरी
ले 2 में 3000 mAh बैटरी दी गई है और यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी है। जिसे चार्जिंग और फाइल ट्रान्सफर के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
ले मैक्स 2
कंपनी का फ्लैगशिप ले मैक्स 2 5.7 इंच की क्वाड एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसका प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 है।
ओपन सेल
ले मैक्स 2 फ्लिप्कार्ट पर ओपन सेल में उपलब्ध है, इसके साथ उपभोक्त अको 1990 रुपए का सीडीएलए हेडसेट फ्री मिलता है।
स्टोरेज
यह 4जीबी व 6जीबी के दो विकल्प के साथ आता है। ले मैक्स 2 में 32जीबी इंटरनल मैमोरी है जिसे 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







