लेईको की तीन रिकॉर्ड तोड़ फ़्लैश सेल का इंडस्ट्री में दबदबा!
लेईको के ले 1एस ने अपनी तीसरी फ़्लैश सेल के लिए 9 सेकंड में 55,000 ऑर्डर रिसीव किए हैं। फोन के सिल्वर कलर हैंडसेट के लिए 4,23,000 प्री सेल रजिस्ट्रेशन किए गए हैं, जिसक अम्त्लब है कि गोल्ड कलर की ही तरह फोन का सिल्वर कलर भी काफी पसंद किया गया है। फोन की इस सफलता के साथ ही लेईको ने एक हैट ट्रिक कायम की है व कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

भारत में लेईको ने रिकॉर्ड बनाते हुए धमाकेदार एंट्री की है। 30 दिनों के अंदर ही कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में अलग पहचान तो बनाई ही है बल्कि लोगों का भरोसा भी हासिल कर लिया है।
तीन फ़्लैश सेल में 2.2लाख आर्डर रिसीव हुए, वो भी केवल 31 सेकंड के कम समय में!
तीन फ़्लैश सेल में कंपनी ने ले 1एस के लिए 20.2 लाख रजिस्ट्रेशन भी रिसीव किए हैं।
ले 1एस के शानदार फीचर्स व कम कीमत ने लोगों को काफी आकर्षित किया है। यही कारण है कंपनी लगातार रिकॉर्ड बनाती जा रही है। कंपनी का ले मैक्स मंगलवार को फ्लिप्कार्ट पर ओपन सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था। यह मॉडल भी लोगों ने काफी पसंद किया और पूरा बेचा जा चुका है। लेईको इन दिनों काफी तरक्की कर रही है। कंपनी भारतीय कंज्यूमर्स को अपने सुपर स्मार्टफोन की बदौलत काफी इम्प्रेस किया है।

लेईको इंडिया के सीओओ अतुल जैन का कहना है कि, 'इस तीसरी सबसे सफल आउटकम के बाद लगता है कंपनी मार्केट में अपनी गेम चेंजर की छवि को बनाने में कायम रहे हैं। प्रीमियम स्मार्टफोन की श्रेणी में कंपनी का ले मैक्स टॉप सेलिंग स्मार्टफोन रहा है। जिसमें भारत की सेल भी शामिल है। इस स्मार्टफोन ने भी खुद को एक मजबूत प्रतिभागी साबित किया है। हमें बहुत ख़ुशी की भारत के कंज्यूमर्स ने हम पर इतना भरोसा जताया है।


जो भी इस स्मार्टफोन को अपना बनाने में चूक गए हैं। वह इसे 25 फरवरी को फ्लिप्कार्ट से इसे खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications