Home
Mobile

लेईको और रिलायंस जियो में साझेदारी, लेईको यूज़र्स को मिलेगा फ्री जियो ऑफर

By Agrahi

ग्लोबल इंटरनेट और टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको ने अपने यूज़र्स को एक और तोफहा दिया है। कंपनी ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी कर अपने यूज़र्स को जियो 4जी के वेलकम ऑफर का लाभ देने का फैसला दिया है। इस ऑफ़र के तहत लेईको स्मार्टफोन यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉइस और डाटा की सुविधा मिलती है।

लेईको की जियो से पार्टनरशिप का यूज़र्स को काफी फायदा होने वाला है। साथ ही यूज़र्स भी आने वाले 3 महीनों तक मुफ्त सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

लेईको यूज़र्स को मिलेगा डबल फायदा

लेईको यूज़र्स को मिलेगा डबल फायदा

मौजूदा ऑफर का लाभ उठाकर यूज़र्स बिना डाटा बिल की चिंता किए अपने सुपरफोन से प्रीमियम कंटेंट का मजा ले सकते हैं, वो भी 31 दिसंबर तक। इसके बाद रिलायंस जियो का कोई अच्छा प्लान ले सकते हैं। आपको बता दें अन्य टेलिकॉम के मुकाबले जियो के टैरिफ प्लान काफी सस्ते हैं।

मुफ्त डाटा

मुफ्त डाटा

लेईको इंडिया के सीओओ अतुल जैन ने पार्टनरशिप के बारे में बताते हुए कहा है कि लेईको ने पहले ही अपने यूज़र्स का विश्वास अपनी बेहतर परफॉरमेंस से जीत लिया है। अब जियो के साथ मिलकर लेईको यूज़र्स मुफ्त डाटा का भी लाभ उठा सकते हैं।

हर फोन पर मिलेगा जियो ऑफर

हर फोन पर मिलेगा जियो ऑफर

सबसे मजेदार बात है कि रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर अभी तक मौजूद हर लेईको स्मार्टफोन ले 1एस, ले 1एस इको, ले 2, ले मैक्स और ले मैक्स 2 के साथ उपलब्ध है। उपभोक्ता VoLTE कॉल्स का भी लाभ ले सकते हैं।

जियो ऑफर के लिए फॉलो करें स्टेप्स

जियो ऑफर के लिए फॉलो करें स्टेप्स

सबसे पहले आपको मायजियो एप को गूगल प्ले स्टोर से अपने लेईको स्मार्टफोन पर डाउनलोड करना होगा, और स्टेप्स फॉलो करते हुए एक कोड जेनरेट करना होगा।

ईकेवाईसी

ईकेवाईसी

कोड जेनरेट करने के बाद, एप आपको ईकेवाईसी के लिए जरुरी सभी डाक्यूमेंट्स के बारे में जानकारी देगी। जिन्हें सबमिट करके आप सिम एक्टिवेट कर सकते हैं। नेक्स्ट क्लिक करने पर एप यूज़र को अपने पास के रिलायंस डिजिटल स्टोर की जानकारी देती है।

रिलायंस डिजिटल स्टोर

रिलायंस डिजिटल स्टोर

इसके बाद यूज़र को रिलायंस डिजिटल स्टोर में जाकर सभी डाक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे। तब ही आपको जियो 4जी सिम मिल पाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
LeEco partners with Reliance Jio for its “Jio Welcome Offer”.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X