Lenovo CEO ने किया खुलासा, Motorol जल्द फोल्डेबल रेजर स्मार्टफोन का नया वर्जन करेगी लॉन्च

Lenovo के सीईओ युआनकिंग यांग ने खुलासा करते हुए बताया है कि Foldable Motorola Razr स्मार्टफोन का एक नया वर्जन इस साल लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला द्वारा 2004 में लॉन्च किया गया, रेजर 2000 के दशक के सबसे पॉपुलर फ्लिप फोन में से एक बन गया है। यांग ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 में सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि रेजर का स्वागत "बेस्ट" है और मोटोरोला इस फोल्डेबल फोन का नया वर्जन "बहुत जल्द" लॉन्च करेगी।
"मुझे लगता है कि यह बहुत बेहतर है," उन्होंने डिवाइस के बारे में कहा। उन्होंने आने वाले स्मार्टफोन के बारे में बहुत कम जानकारी दी लेकिन कहा कि डिवाइस में हिंज और एप्लिकेशन सुधार के मुख्य क्षेत्र होंगे। यांग ने यह भी कहा कि हालांकि फोल्डेबल्स की लागत मौजूदा समय में काफी ज्यादा है, वे भविष्य में नीचे जाएंगे जिससे बाजार बड़ा हो सकता है।
लेनोवो के सीईओ ने कहा, "जब तकनीक परिपक्व हो जाती है, तो कीमत नीचे जा सकती है, तब आप ज्यादा मात्रा में ड्राइव कर सकते हैं।" MWC में, कंपनी ने अपने "रोलेबल" कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन को भी प्रदर्शित किया, जिसमें एक डिस्प्ले है जो रोल अप होता है।
टिप्सटर इवान ब्लास ने मोटोरोला रेजर 2023 की कुछ इमेज का खुलासा किया है। इस हैंडसेट के सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 4, ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप और अन्य के साथ प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद है।

Motorola रेजर के स्पेसिफिकेशन
Evan Blass की इमेज के मुताबिक, फोल्डेबल स्मार्टफोन के बड़े कवर डिस्प्ले के साथ आने की संभावना है। यह फोन का एक बड़ा हिस्सा ले सकता है। इस डिस्प्ले का आकार 3.26 इंच होने की उम्मीद है। इसमें स्मार्टफोन के टॉप कवर पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है।
इसके अलावा, यह भी उम्मीद की जाती है कि इस बार, स्मार्टफोन कटआउट नॉच सेल्फी कैमरे के बजाय एक अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा के साथ आने की संभावना है। यह स्लिम बेजल्स और कर्व्ड किनारों के साथ आ सकता है।
प्रोसेसर की बात करें तो, चिपसेट को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि, यह क्वालकॉम या मीडियाटेक द्वारा फ्लैगशिप चिपसेट पर बेस्ड होने की उम्मीद है।
Motorola Razr 2022
Motorola Razr 2022 जिसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था, इसमें 144Hz का फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट पर बेस्ड है और 12GB तक रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज प्रोवाइट करता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि शोध फर्म आईडीसी के मुताबिक, फोल्डेबल उपकरणों की शिपमेंट 2022 में सभी स्मार्टफोन शिपमेंट का केवल 1.1% था और इसके 2026 में बढ़कर 2.8% होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








