धमाका ऑफर: दो हजार में पाएं 10,000 वाला लेनोवो के 3 नोट
लेनोवो कंपनी एक शानदार ऑफर पेश कर रही है। इस एक्सचेंज ऑफर में आपको 9,999 रुपए की कीमत वाला लेनोवो के 3 नोट मिल रहा है मात्र 1,999 रुपए में। आपको बता दें कि कंपनी का यह फोन पिछले वर्ष जून माह में फ्लिप्कार्ट के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया था।

कंपनी अब अपने उपभोक्ताओं के लिए लेनोवो के 3 नोट का ये शानदार एक्सचेंज ऑफर पेश कर रही है। आप फ्लिप्कार्ट पर जाकर इस फोन को एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। यहाँ दी गई इमेज में आप देख सकते हैं कि आपको कैसे अपने पुराने फोन की डिटेल्स भरनी हैं।

आइए जानते हैं इसके फीचर्स-डिस्प्ले-
लेनोवो के 3 नोट में आपको मिलेगा 5.5इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले। जिसका रेसोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है।
प्रोसेसर
इस हैंडसेट में 1.7GHz, 64 बिट मीडियाटेक ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है।

रैम व स्टोरेज
यह फोन 2जीबी की पावरफुल रैम के साथ आता है। साथ ही इसमें 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज है जिसे एसडी कार्ड से 32जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टम
लेनोवो का यह स्मार्टफोन एंड्रायड 5.0लॉलीपॉप पर काम करता है।
कैमरा
इसमें 13एमपी का रियर कैमरा है और 5एमपी का शानदार सेल्फी कैमरा भी है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन की बैटरी भी 3000 mAh की है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई सपोर्ट, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ आदि विकल्प हैं।


Click it and Unblock the Notifications








