Home
Mobile

लेनोवो K8 note 9 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

By Agrahi

लेनोवो का नया स्मार्टफोन 9 अगस्त को लॉन्च हो रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में ही कंपनी ने अपने अगले #KillerNote का एक टीज़र वीडियो पेश किया था, जिसके बाद अब कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस डेट को कन्फर्म कर दिया है।

लेनोवो K8 note 9 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

लेनोवो ने अपनी पोस्ट में नंबर 8 का भी जिक्र किया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन लेनोवो के8 नोट हो सकता है। जबकि पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह फोन के7 नोट हो सकता है।

बता दें कि हाल ही में गीकबेंच पर भी लेनोवो के8 नोट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन दिखाए गए थे। लेनोवो इंडिया ने अपने ट्विटर पर कुछ टीज़र पेश किए हैं, जिनमें कुछ मैथमेटिकल इक्वेशन देखी जा सकती हैं। साथ ही इनमें लिखा है 'Not as simple as it looks!'। कंपनी ने अपने इन ट्वीट में अगले लेनोवो स्मार्टफोन का नाम यूज़र्स से पूछा है।

ये हो सकते हैं फीचर्स
लेनोवो के इस नए किलर नोट के बारे में अब तक जो खबरें आई हैं उनके अनुसार इस फोन में 1.39GHz डेका कोर मीडियाटेक हेलिओ एक्स20 चिपसेट दिया हो सकता है। इस फोन में 3जीबी रैम होगी। फोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

लेनोवो के8 नोट आएगा दो वैरिएंट में
लेनोवो के8 नोट दो वैरिएंट में पेश किया जाएगा। इसमें एक 3जीबी रैम और दूसरा 4जीबी रैम के साथ होगा। इनमें 32जीबी और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी। फोन में 4000mAh की दमदार बैटरी भी है। कैमरे के लिए इसमें 16एमपी रियर कैमरा और 8एमपी सेल्फी कैमरा होगा।

इससे पहले लेनोवो साल 2016 दिसंबर में लेनोवो के6 नोट लॉन्च किया था। इसकी कीमत 13,999 रुपए रखी गई थी। यह फोन 5.5 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 430 एसओसी दिया गया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lenovo K8 Note launch could be imminent, teasers are out. Read more about this in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X