एक चार्ज पर 20 दिन चलेगा लेनोवो का 6.98 इंच स्मार्टफोन-टैब!
लेनोवो ने अपना नया स्मार्टफोन-टैबलेट (फैबलेट) भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के पिछले साल अक्टूबर में पेश हुए फैब प्लस स्मार्टफोन का लाइट वैरिएंट है। इस फैब की कीमत 11,999 रुपए रखी गयी है ग्राहक इस फैबलेट को फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं।

कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन-टैब में कई शानदार फीचर्स दिए हैं। साथ ही अपनी कम कीमत की वजह से यह मार्केट में अच्छी जगह बना सकता है। आइए नजर डालते हैं फोन के कुछ खास फीचर्स पर।
डिस्प्ले
लेनोवो फैब में 6.98 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है।

ओएस
यह फैब एंड्रायड लॉलीपॉप 5.1 पर काम करता है।
प्रोसेसर
फोन में 64 बिट 1.2GHz क्वाड कोर स्नेपड्रैगन 410 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है।

स्टोरेज
लेनोवो के इस फैब में 2जीबी की रैम है, साथ ही इसमें 16जीबी की इनबिल्ट मेमोरी दी गयी है। जिसे 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।'
कैमरा
फैब में 13 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है, वहीं 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई सपोर्ट दिया गया है। ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, रेडियो, माइक्रो यूएसबी कनेक्टिविटी भी शामिल हैं।
बैटरी
फोन का प्लस पॉइंट है इसकी 4250 mAh की बैटरी। जो कि 24घंटे का टॉक टाइम देती है साथ ही 20 दिनों का स्टैंड बाय टाइम भी देती है।
ये भी पढ़ें!
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications